अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 03 November 2022: आज नौकरी में तरक्की पाएंगे इन राशियों के जातक, कार्यस्थल में बढ़ेगी साख

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 09:30 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 03 November 2022: आज का दिन मेष, कर्क, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है जानिए।

Image

Today Rashifal 03 November 2022: आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 03 November 2022: सुजीत जी महाराज- आज शतभिषा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा कुम्भ राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य भी तुला में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि से एकादश गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

वृष- आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन- सूर्य का पँचम प्रभाव संतान के लिए शुभ है। चन्द्रमा का कुम्भ गोचर मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का कुम्भ व सूर्य का चतुर्थ गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सिंह- आज चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में हैं। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या- चन्द्रमा का खष्ठम व गुरु का सप्तम प्रभाव अनुकूल हैं। आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है।फलों का दान करें।

तुला- चन्द्रमा पँचम व सूर्य इसी राशि में तथा शनि पँचम गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।सात अन्न का दान करें।

वृश्चिक- आज शनि व शुक्र व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं गुरु व चन्द्रमा जाँब में सफलता देगा। कर्क व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

धनु- मङ्गल सप्तम ,गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लें।

मकर- राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य तुला व चन्द्रमा कुम्भ राशि में हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। तुला व मीन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।छात्र सफल रहेंगे।शनि के द्रव्य तिल व कम्बल का दान करें।

कुंभ- आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, नवम सूर्य व इस राशि का चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

मीन- आज जांब में तुला का सूर्य, द्वादश चन्द्रमा व इस राशि में गुरु जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकांड का पाठ करें व अन्न का दान करें।गाय को गुड़ खिलाएं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article