अध्यात्म

केतु और मंगल मिलकर करेंगे कमाल, महीने की इन 8 तारीखों में जन्मे लोग होंगे मालामाल, पढ़ें 7 नवंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology Prediction: आज 7 नवंबर का दिन है। अंकज्योतिष में 7 को केतु का अंक माना गया है। इस कारण आज के दिन केतु का प्रभाव रहेगा। वहीं आज की तिथि के अंकों का योग 9 है। जो मंगल का अंक है। इस कारण आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आइए जानते हैं कि आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल क्या कहता है।

Image

7 नवंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology Prediction: 07 नवंबर 2025, शुक्रवार का दिन, अंक ज्योतिष में लाभ, व्यवसाय, धन, वैभव और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक शुभ अंक 07 का प्रभाव लेकर आया है। इसका स्वामी केतु है। यह ग्लैमर और प्रसिद्धि का अंक है। आज का भाग्यांक 09 है, जिसका स्वामी मंगल है। मंगल जमीन, वाहन और मकान का कारक है। केतु, राहु और शनि परम मित्र हैं। सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं।

अंक 07 के मित्र अंक 06, 08 और 05 हैं।07 नवंबर 2025 को अंक 07 (केतु प्रभाव) और भाग्यांक 09 (मंगल प्रभाव) का संयोग बन रहा है। केतु स्पिरिचुअल इनसाइट और ग्लैमर बढ़ाएगा। मंगल एनर्जी, प्रॉपर्टी और करेज देगा। यह दिन जॉब, बिजनेस, रियल एस्टेट, बैंकिंग और स्पिरिचुअल वर्क के लिए फेवरेबल है। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)

जॉब में उन्नति होगी। बिजनेस स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। भाग्यांक 09 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। बिजनेस में न्यू वर्क की संभावना है। स्वास्थ्य में उदर रोग हो सकता है।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)

जॉब में प्रसन्नता रहेगी। मूलांक 02 और 03 वाला व्यक्ति बिजनेस में फायदा देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)

अंक स्वामी गुरु, मित्र सूर्य और भाग्य स्वामी मंगल जॉब में प्रमोशन देंगे। बिजनेस में लाभ होगा। स्वास्थ्य में स्किन विकार हो सकता है।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)

भाग्यांक 09 रियल एस्टेट, बैंकिंग, आईटी, मीडिया जॉब वालों को जबरदस्त सक्सेस देगा। बिजनेस में मूलांक 03 और 07 वाले व्यक्ति से शुभ लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में मूलांक 04 और 09 से फायदा मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के सिग्नल हैं। रुके काम में प्रोग्रेस होगी। बुध वाणी और मैनेजमेंट से फायदा देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)

आईटी-बैंकिंग जॉब में सक्सेस का दिन है। बिजनेस में भाग्यांक 09 का सपोर्ट मिलेगा। शुक्र-मंगल वाहन या जमीन खरीदवा सकते हैं। स्वास्थ्य में लीवर-बीपी पेंट सावधानी बरतें।

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में अपने काम से खुश रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन संभावित है। स्वास्थ्य में साइनस या सांस के मरीज सावधानी बरतें।

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)

जॉब में सक्सेस का दिन है। अंक स्वामी शनि और बुध जल्द बड़ी सक्सेस देंगे। भाग्य स्वामी मंगल शनि के साथ भाग्य चमकाएगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)

रियल एस्टेट, शेयर, बैंकिंग करियर में अंक और भाग्य स्वामी मंगल का सपोर्ट रहेगा। बिजनेस में प्रसन्न रहेंगे। जॉब में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य में उदर विकार हो सकता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article