Aaj Ka Ankfal 4 May 2026 : आज 04 मई 2026 है। 04 का अंक संघर्ष, मेहनत और अचानक सफलता का प्रतीक माना जाता है। यह अंक शुरुआत में मेहनत करवाता है लेकिन अंत में अच्छा रिजल्ट देता है। इसका स्वामी राहु है, जो बदलाव, टेक्नोलॉजी और नई दिशा का कारक होता है। आज का भाग्यांक 01 है, जिसका स्वामी सूर्य है। सूर्य आत्मविश्वास, पावर, लीडरशिप और सफलता का प्रतीक है। ऐसे में आज का दिन मेहनत के साथ सही फैसले लेने और आगे बढ़ने का है। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल—
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 3 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सूर्य, चन्द्रमा और गुरु का सपोर्ट मिलेगा, जिससे उन्नति के अच्छे योग बनेंगे। नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से फायदा होगा। स्वास्थ्य में स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति को लेकर मन खुश रहेगा। किसी करीबी या सहयोगी की मदद से काम बनेंगे। बिजनेस में भी लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नारंगी और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे मौके मिलेंगे। गुरु और सूर्य का सपोर्ट आपको नई जिम्मेदारी दिला सकता है। बिजनेस में नया काम शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे योग हैं। नई बिजनेस डील से फायदा हो सकता है। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और काम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार के लिए ध्यान रखें। आज तिल और गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा और हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग आसमानी और हरा है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सूर्य और गुरु का सहयोग मिलेगा, जिससे उन्नति के रास्ते खुलेंगे। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। बिजनेस में भी लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सूर्य और शुक्र का प्रभाव आपको प्रमोशन दिला सकता है। स्वास्थ्य में स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है, सावधानी रखें। आज श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 89% रहेगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। गुरु और केतु का प्रभाव आपको नई दिशा देगा और प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में साइनस के मरीज सावधानी रखें। आज मूंग और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। शनि और सूर्य का प्रभाव आपको बड़ी उपलब्धि दिला सकता है। बिजनेस में नई डील मिलने के योग हैं, लेकिन व्यस्तता ज्यादा रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में गुरु, मंगल और सूर्य का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में नई दिशा मिलेगी और प्रमोशन के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सात अन्न, मिष्ठान और शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
