अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal 9 May 2026: आज इन जन्मांक वालों का होगा भाग्योदय, हो सकता है भारी आर्थिक लाभ

Aaj Ka Ankfal 9 May 2026: आज 9 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप अपनी बर्थडेट से भी जान सकते हैं। आइए मूलांक के आधार पर जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा?

Image

आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal 9 May 2026: 09 मई 2026 का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार बेहद खास माना जा रहा है। अंक 09 धर्म, आध्यात्म, साहस और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। वहीं आज का भाग्यांक 06 है, जिसका स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र सुख, वैभव, आकर्षण और कला का कारक माना जाता है। ऐसे में आज का दिन कई लोगों के लिए उन्नति, सफलता और नए अवसर लेकर आ सकता है।

आद मंगल, गुरु, चन्द्रमा और सूर्य आज शुभ प्रभाव प्रदान कर रहे हैं, जबकि शनि और सूर्य के बीच सामंजस्य कमजोर रहेगा। आइए जानते हैं आपके जन्मांक के अनुसार आज का अंक राशिफल (Numerology Today)

जन्मांक 1: नौकरी और व्यापार में प्रगति के योग

आज का दिन नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। सूर्य और मंगल की शुभ स्थिति आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत देगी। भाग्यांक 06 या जन्मांक 03 वाले लोगों से सहयोग मिलने की संभावना है, जिससे व्यापार में लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में कफ संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। आज गुड़ और गेहूं का दान करना शुभ रहेगा। लाल और पीला रंग आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। आज आपका भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

जन्मांक 2: व्यवसाय में खुशी और मानसिक संतुलन

व्यवसाय और करियर को लेकर आज का दिन संतोष देने वाला रहेगा। नामांक 03 और 09 वाले लोगों से सहयोग मिलने की संभावना है, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। हरा और नीला रंग शुभ रहेंगे। आपका भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

जन्मांक 3: प्रमोशन और आर्थिक लाभ के संकेत

गुरु, सूर्य और मंगल का शुभ प्रभाव आज आपके करियर को नई दिशा दे सकता है। टीचिंग, बैंकिंग, आईटी और मेडिसिन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता के अच्छे संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में कफ संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज तिल और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। सफेद और बैंगनी रंग आपके लिए लाभकारी होंगे। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

जन्मांक 4: करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग

आज का दिन नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता दिलाने वाला हो सकता है। आईटी, मीडिया, बैंकिंग और एजुकेशन क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन या सम्मान मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में भी सुधार देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए आध्यात्मिक साधना लाभदायक रहेगी। आज सुंदरकांड और हनुमान बाहुक का पाठ करना शुभ रहेगा। पीला और लाल रंग आपके लिए अनुकूल रहेंगे। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

जन्मांक 5: अधिकारियों का मिलेगा सहयोग

आज व्यवसाय में अच्छे अवसर मिल सकते हैं और जन्मांक 04 व 07 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें। आज श्री विष्णुसहस्रनाम और बजरंगबाण का पाठ करना लाभकारी रहेगा। नीला और बैंगनी रंग शुभ रहेंगे। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

जन्मांक 6: कला और मीडिया क्षेत्र वालों के लिए शानदार दिन

मीडिया, फिल्म, मेडिसिन और टीचिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी में सहयोगियों और वरिष्ठों का साथ मिलेगा। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में साइनस और सांस संबंधी रोगियों को सावधानी रखनी होगी। आज सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। हरा और नीला रंग आपके लिए अनुकूल रहेंगे। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

जन्मांक 7: नई जिम्मेदारियां और सफलता के संकेत

आज नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार में थोड़ी परेशानियां महसूस हो सकती हैं, लेकिन परिवार और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन को प्रसन्न करेगी। स्वास्थ्य में लीवर और बीपी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आज गाय को पालक और गुड़ खिलाना शुभ रहेगा। हरा और नीला रंग आपके लिए लाभकारी होंगे। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

जन्मांक 8: नौकरी में लाभ और सम्मान बढ़ेगा

आज का दिन नौकरी और करियर में सफलता दिलाने वाला रहेगा। शनि, बुध और शुक्र का शुभ प्रभाव मीडिया, फिल्म, आईटी और प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य करने वालों को लाभ देगा। कार्यस्थल पर सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। आज उड़द और गुड़ का दान करें तथा 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। नीला और हरा रंग शुभ रहेंगे। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

जन्मांक 9: राजनीति और प्रशासन में सफलता

मंगल और सूर्य का प्रभाव आज आपके करियर और व्यवसाय को नई दिशा दे सकता है। प्रशासनिक सेवा, राजनीति और नेतृत्व से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापार में नई योजनाएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज मिष्ठान और शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। पीला और सफेद रंग आपके लिए लाभकारी रहेंगे। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article