Aaj Ka Ankfal : अपने जन्म की तारीख से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 8 फरवरी का अंकफल
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 8, 2026, 06:34 AM IST
Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 08 February 2026: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसके बारे में आप आज के अंकफल से जान सकते हैं। अंकफल के माध्यम से आप यह भी जान सकते हैं कि दिन को अच्छा बनाने के लिए आप किन उपायों को कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
8 फरवरी का अंकफल
Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 08 February 2026: आज तारीख 08-02-2026 है। आज की तारीख 08 है, जिसका संबंध अंक 8 से माना जाता है और इस अंक का स्वामी ग्रह शनि है। अंक 8 न्याय, कर्म-धर्म, धैर्य, आत्मबल, वैभव और तार्किक ज्ञान का प्रतीक होता है। यह अंक शुभ और मंगलकारी माना जाता है तथा ग्लैमर और प्रसिद्धि से भी जुड़ा होता है। यदि पूरी तारीख का योग करें तो 0+8+0+2+2+0+2+6 = 20 आता है और 2+0 करने पर भाग्यांक 2 प्राप्त होता है। इस प्रकार आज का भाग्यांक 2 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। अंक 8 के मित्र अंक 4, 5 और 6 माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि आज का अंकफल आपके लिए क्या कह रहा है?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)
आज सूर्य और केतु के सहयोग से कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जॉब में प्रमोशन या पद परिवर्तन के योग बन रहे हैं, हालांकि काम का दबाव भी बढ़ेगा। बिजनेस में भाग्य पूरी तरह साथ नहीं देगा, इसलिए बड़े फैसले सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से स्किन और लीवर से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, पानी अधिक पिएं और तैलीय भोजन से बचें।
उपाय: चावल का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)
आज चन्द्रमा के प्रभाव से मन थोड़ा भावुक रहेगा, जिससे जॉब में काम का दबाव महसूस हो सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन नामांक 4 और 8 वाले लोगों का सहयोग आपको संभाल लेगा। बिजनेस में पुराने संपर्क लाभ दिला सकते हैं। हेल्थ सामान्य रहेगी, लेकिन नींद पूरी न होने से थकान रह सकती है।
उपाय: तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)
आज गुरु और चन्द्रमा दोनों का प्रभाव आपको जॉब में कोई बड़ा अवसर दिला सकता है। इंटरव्यू, मीटिंग या नई जिम्मेदारी के योग बन रहे हैं। बिजनेस में मेहनत ज्यादा और लाभ थोड़ा कम रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आंखों में जलन या कमजोरी महसूस हो सकती है, स्क्रीन टाइम कम रखें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)
आज भाग्यांक 02 बैंकिंग और आईटी फील्ड से जुड़े लोगों के लिए विशेष सफलता लेकर आ सकता है। जॉब में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित रहेंगे। बिजनेस में राहु और केतु का सहयोग अचानक लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम जरूरी है।
उपाय: सात अनाज का दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 80%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)
आज बुध और शनि का मिश्रित प्रभाव रहेगा। बिजनेस में नामांक 5 और 8 वाले लोगों से लाभ के संकेत हैं और रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। जॉब में मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति संभल जाएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ऊर्जा बनी रहेगी।
उपाय: उड़द का दान करें।
शुभ रंग: नीला, लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)
आज शुक्र, शनि और केतु का सहयोग जॉब और बिजनेस दोनों में लाभ देगा। आईटी, बैंकिंग और क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को सराहना मिल सकती है। उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में बीपी से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी होगी।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: बैगनी, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 80%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)
आज चन्द्रमा के प्रभाव से मन थोड़ा चंचल रहेगा लेकिन सोच गहरी और व्यावहारिक रहेगी। जॉब में नामांक 4 और 5 वाले सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में अपने काम से संतुष्टि रहेगी और धीरे-धीरे ग्रोथ के संकेत हैं। शुगर से जुड़े लोगों को खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा।
उपाय: मसूर का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, पीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)
आज अंक स्वामी और दिन स्वामी दोनों शनि होने से आपका दिन मजबूत रहेगा। बिजनेस में सफलता के योग हैं और जॉब में केतु व शनि बड़ी उपलब्धि दिला सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)
आज मंगल और शनि का प्रभाव जॉब में मजबूती देगा। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ेगी लेकिन काम की सराहना भी मिलेगी। बिजनेस में शनि और शुक्र धन लाभ के योग बना रहे हैं। आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, आराम जरूरी है।
उपाय: सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
