Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 30 May 2026 : आज 30 मई 2026 है। 30 का संयुक्त अंक अत्यंत शुभ माना जाता है। यह ज्ञान, सफलता, शिक्षा, आध्यात्मिकता और उन्नति का प्रतीक है। 30 का एकल अंक 03 होता है, जिसका स्वामी गुरु ग्रह है। गुरु ज्ञान, धर्म, आत्मबल, प्रबंधन और सफलता का कारक माना जाता है। आज का भाग्यांक 09 रहेगा, जिसका स्वामी मंगल है। मंगल साहस, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और कर्मठता का प्रतीक है। गुरु और मंगल परस्पर मित्र ग्रह हैं। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 और 09 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। नामांक 01 और 02 के लोगों का सहयोग आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। सूर्य, मंगल और चंद्रमा का प्रभाव करियर में नई उपलब्धि दिला सकता है तथा प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। आज गेहूं और तिल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। चंद्रमा, मंगल और सूर्य का प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएगा। जॉब और व्यवसाय में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन नामांक 03 और 09 के लोगों का सहयोग लाभ दिला सकता है। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। गुरु और मंगल का प्रभाव जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। व्यवसाय में भी विस्तार और उन्नति के संकेत हैं। चंद्रमा और सूर्य का सहयोग आपके निर्णयों को मजबूत बनाएगा। स्वास्थ्य में नसों से संबंधित परेशानी हो सकती है। आज बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। टीचिंग, मीडिया, प्रशासन और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है। व्यवसाय में नामांक 05 और 09 के लोगों का सहयोग लाभदायक रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। मंगल, गुरु और बुध का सहयोग आपको करियर में आगे बढ़ाने में मदद करेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं और व्यवसाय में रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मिष्ठान और शीतल जल का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नीला और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। शुक्र और मंगल का प्रभाव व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। जॉब में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक लाभ के भी अच्छे संकेत हैं। स्वास्थ्य के मामले में साइनस और सांस से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज हनुमान बाहुक का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। व्यवसाय में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और कार्यों में संतुष्टि रहेगी। जॉब में प्रगति के योग हैं। मंगल और केतु का प्रभाव अचानक लाभ या किसी अच्छे अवसर का संकेत दे सकता है। स्वास्थ्य के मामले में लीवर संबंधी समस्या वाले लोग सावधान रहें। आज मसूर का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नीला और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 9 रहेगा। शनि और मंगल का प्रभाव आत्मविश्वास बढ़ाएगा। जॉब में प्रमोशन के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यवसाय में बड़ी सफलता के संकेत हैं और नई डील मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज अन्न और जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। मंगल का प्रभाव व्यवसाय में बड़ा लाभ दिला सकता है। जॉब में उच्च अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
