अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal 27 April 2026: इन 6 बर्थडेट्स वालों का आज जागेगा भाग्य, पढ़ें 27 अप्रैल का अंकज्योतिष भविष्यफल

Aaj Ka Ankfal (27 April 2026)आज का अंकफल: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसका संकेत आपकी जन्म तारीख यानी जन्मांक से मिल सकता है। जानिए आज का अंकफल और समझिए दिन का पूरा हाल।

Image

सोमवार का अंकफल 27 अप्रैल 2026 (pc: canva)

Aaj Ka Ankfal (27 April 2026) आज का अंकफल: आज 27 अप्रैल 2026 है। 27 का संयुक्त अंक चन्द्रमा- केतु के सँयुक्त प्रभाव को देगा।यह कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह 27 का संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 27-04-2026का भाग्यांक 05 रहेगा। 05 का स्वामी बुध है। गुरु व मङ्गल परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02, तथा 03 हैं। अंक 06 के स्वामी शुक्र , बुध के मित्र ग्रह हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

27 अप्रैल 2026 का अंकफल-

जन्मांक 01

  • शुभ अंक- 02 व 09
  • जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 05 का स्वामी बुध आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।
  • स्वास्थ्य- लीवर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
  • आज का उपाय- सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

जन्मांक 02

  • शुभ अंक- 01 व 09
  • जाँब व व्यवसाय- जाँब मे तनाव रह सकता है। जन्मांक 02 व 06का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है।
  • स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
  • आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशल- 75%

जन्मांक 03

  • शुभ अंक- 01 व 09
  • जाँब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु व उसके मित्र ग्रह चन्द्रमा तथा मंगल जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
  • स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
  • आज का उपाय- मूंग व मसूर का दान करें।
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

जन्मांक 04

  • शुभ अंक- 05 व 08
  • जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 का स्वामी बुध व इस अंक का स्वामी राहु है। आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में शनि व मंगल के अंक 08 व 09 से शुभ लाभ है।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
  • आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

जन्मांक 05

  • शुभ अंक- 04 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक03 व 05 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
  • आज का उपाय- हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
  • शुभ रंग- नारंगी व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

जन्मांक 06

  • शुभ अंक- 04 व 09
  • जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 03 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
  • स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय- मसूर का दान करें।
  • शुभ रंग- पीला व लाल।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

जन्मांक 07

  • शुभ अंक- 04 व 06
  • जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जाँब में सफलता है।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में साइनस के रोगी सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

जन्मांक 08

  • शुभ अंक- 04 व 05
  • जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व गुरु व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
  • आज का उपाय- श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।
  • शुभ रंग- नीला व हरा।
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

जन्मांक 09

  • शुभ अंक- 01 व 03
  • जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल, मित्र ग्रह गुरु व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 01 व 03 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
  • स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
  • आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।
  • शुभ रंग- नीला व हरा।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%
Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article