अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: आज का दिन किसके लिए लाएगा सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (23 April 2026) आज का अंकफल : आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। यह बात आप अपने जन्म की तारीख से जान सकते हैं। आगे पढ़ें आज का अपना अंकफल...

Image

आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (23 April 2026) आज का अंकफल: आज 23 अप्रैल 2026 है। 23 का संयुक्त अंक चन्द्रमा और गुरु के प्रभाव से बना है, जो व्यक्ति को ज्ञान, समझदारी, क्रिएटिविटी और तेजी से सफलता दिलाने वाला माना जाता है। यह अंक धन, वैभव, प्रसिद्धि और आध्यात्मिक सोच से भी जुड़ा होता है। यह एकल रूप में 05 की तरह कार्य करता है, जिसका स्वामी बुध है, जो मैनेजमेंट स्किल, कम्युनिकेशन और बुद्धिमत्ता का कारक है। आज का भाग्यांक 01 है, जिसका स्वामी सूर्य है, जो आत्मविश्वास, लीडरशिप और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में आज का दिन आगे बढ़ने, नए फैसले लेने और अपने काम को मजबूती देने के लिए अच्छा रहेगा। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल...

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे योग हैं। पद परिवर्तन या प्रमोशन मिल सकता है। सूर्य का प्रभाव आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज मसूर और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 3 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। काम धीरे-धीरे पूरा होगा और प्रगति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में गुरु और सूर्य का सहयोग मिलेगा, जिससे बड़े अवसर मिल सकते हैं। नई जिम्मेदारी या नया काम शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज तिल और उड़द का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में शानदार सफलता के योग हैं। खासकर आईटी, बैंकिंग और टीचिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे। किसी खास व्यक्ति से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता का दिन है। सूर्य और गुरु का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में सांस से जुड़े मरीज सावधानी रखें। आज सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी और आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। बिजनेस में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य में लीवर से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज उड़द का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नीला और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 5 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं, लेकिन विवादों से बचकर रहना होगा। शनि, राहु और बुध का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज हनुमान बाहुक का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में मंगल और बुध का सहयोग मिलेगा, जिससे प्रगति के योग बनेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और काम में संतुष्टि रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज गुड़ और गेहूं का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग पीला और लाल है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article