अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : किन लोगों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, यहां जानिए 15 मई के अंकफल से

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 15 May 2026 : 15 मई का दिन शुक्रवार आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप आज के अंकफल से पता कर सकते हैं। यहां पढ़ें अंकफल क्या कह रहा है।

Image

15 मई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 15 May 2026 : आज 15 मई 2026 है। 15 का संयुक्त अंक सूर्य और बुध के प्रभाव से बना है। यह अंक जीवन में सुख, वैभव, ज्ञान और सफलता देने वाला माना जाता है। यह फिल्म, मीडिया, शिक्षा, ग्लैमर और क्रिएटिविटी से जुड़े लोगों के लिए खास माना जाता है। 15 का एकल अंक 06 होता है, जिसका स्वामी शुक्र है। आज का भाग्यांक 03 है, जिसका स्वामी गुरु है। गुरु ज्ञान, शिक्षा, धन, आत्मबल और प्रबंधन क्षमता का कारक माना जाता है। ऐसे में आज का दिन समझदारी, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कहता है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे योग बन रहे हैं। सूर्य, गुरु और शुक्र का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ा सकता है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। फिल्म, रियल एस्टेट, टीचिंग, आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब में उन्नति के योग हैं और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। व्यवसाय में किसी खास व्यक्ति का सहयोग लाभ दिला सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज हनुमान बाहुक का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। व्यवसाय में लाभ के अच्छे योग हैं। जॉब में नई जिम्मेदारी या नए अवसर मिलने की संभावना है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को गुरु और चंद्रमा का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 6 रहेगा। व्यवसाय में किसी नई डील से लाभ मिलने की संभावना है। जॉब में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रगति के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 6 और 7 रहेगा। व्यवसाय में किसी खास व्यक्ति का सहयोग लाभ दिला सकता है। जॉब में उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। बिजनेस में लाभ के योग हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। शुक्र और शनि का सहयोग जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बीपी और शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। व्यवसाय में सफलता और नए अवसर मिलने की संभावना है। जॉब में प्रमोशन या पद परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं। गुरु और केतु का प्रभाव आत्मविश्वास बढ़ाएगा। स्वास्थ्य में सांस से जुड़े मरीज सावधानी रखें। आज गाय को पालक और गुड़ खिलाना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। शनि और शुक्र का सहयोग नई बिजनेस डील या आर्थिक लाभ दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। मंगल, चंद्रमा और शुक्र का प्रभाव व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। जॉब में प्रमोशन या नई उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और सम्मान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज मसूर और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article