आज का अंकफल 14 जनवरी 2026 (बुधवार): आज 14 जनवरी 2026 है। 14 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 04 राहु के सन्युक्त प्रभाव से प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आर्थिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी व सहयोग का अंक है। 14 का स्वामीग्रह एकल अंक 05 है, जिसका स्वामी बुध है। बुध मैनेजमेंट स्किल देता है। आज 14-01-2026 का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07, स्वामी केतु के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। 05 का स्वामी बुध है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
14 जनवरी 2026 का अंकफल-
जन्मांक 01
- शुभ अंक- 02 व 03
- जाँब व व्यवसाय- जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको जाँब में पद परिवर्तन दे सकता है।
- स्वास्थ्य- केतु व सूर्य मित्र नहीं हैं।हड्डी सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
- आज का उपाय - कम्बल का दान करें।
- शुभ रंग- नीला व हरा।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 02
- शुभ अंक- 03 व 01
- जाँब व व्यवसाय- जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 07 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।
- स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
- आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग - पीला व लाल।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 03
- शुभ अंक- 01 व 09
- जाँब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी केतु है। गुरु व राहु व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।जाँब में उन्नति है।
- स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
- आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
- शुभ रंग- पीला व नारंगी।
- भाग्य प्रतिशत- 70%
जन्मांक 04
- शुभ अंक- 05 व 06
- जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 का स्वामी केतु व इस अंक का स्वामी राहु है। मैनेजमेंट व बैंकिंग फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 05 व 09 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
- आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें।
- शुभ रंग - हरा व नीला।
- भाग्य प्रतिशत- 60%
जन्मांक 05
- शुभ अंक-06 व 07
- जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक04 व 08 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय - कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ रंग- हरा व सफेद।
- भाग्य प्रतिशत- 70%
जन्मांक 06
- शुभ अंक- 04 व 07
- जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 07 के स्वामी केतु व 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा।
- स्वास्थ्य- लीवर के मरीज सावधानी बरतें।
- आज का उपाय - श्री गणपति भगवान को दूर्वा अर्पित करें।
- शुभ रंग- लाल व नारंगी।
- भाग्य प्रतिशत- 75%
जन्मांक 07
- शुभ अंक- 04 व 05
- जाँब व व्यवसाय- जाँब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता है।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
- आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें।
- शुभ रंग- आसमानी व हरा।
- भाग्य प्रतिशत- 60%
जन्मांक 08
- शुभ अंक- 06 व 07
- जाँब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में विवादों से बचने का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी केतु है। शनि तथा मित्र ग्रह शुक्र जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय- श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।
- शुभ रंग- हरा व नीला।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 09
- शुभ अंक- 02 व 01
- जाँब व व्यवसाय- मङ्गल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 05 व 08 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
- आज का उपाय - हनुमानबाहुक का पाठ करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- भाग्य प्रतिशत- 75%
