अध्यात्म
आज का अंकफल 13 January 2026: कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार, जानिए 13 जनवरी के अंकफल से
- Authored by: सुजीत जी महाराज
- Updated Jan 13, 2026, 05:31 AM IST
Aaj Ka Ank Jyotish (आज का अंकफल) 13 January 2026 (मंगलवार): आज 13 जनवरी दिन मंगलवार है। अंक ज्योतिष अनुसार यहां देखें आपके जन्मांक के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज का कार्य सफल होंगे और क्या नहीं, शुभ अंक, दान से जुड़े सारे अनुष्ठान। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
आज का अंकफल 13 जनवरी 2026 (pc: canva)
Aaj Ka Ank Jyotish (आज का अंकफल) 13 January 2026 (मंगलवार): आज 13 जनवरी 2026 है। 13 का संयुक्त सूर्य,गुरु व राहु से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है।यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 13-01-2026 का भाग्यांक 06 रहेगा। शुक्र, शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 06 , स्वामी शुक्र वित्त, फ़िल्म, ज्ञान, तंत्र, धर्म, आत्मबल व पॉलिटीक्स का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
13 जनवरी 2026 का अंकफल-
जन्मांक 01
- शुभ अंक- 02 व 09
- जाँब व व्यवसाय- सूर्य,चन्द्रमा व मित्र ग्रह गुरु का सपोर्ट है। जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 06 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
- स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- भाग्य प्रतिशत- 55%
जन्मांक 02
- शुभ अंक- 03 व 09
- जाँब व व्यवसाय- जाँब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 02 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
- स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय- श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ रंग- हरा व बैगनी।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 03
- शुभ अंक- 01 व 09
- जाँब व व्यवसाय- गुरु ,चन्द्रमा व मङ्गल का सपोर्ट है।आज का दिन जाँब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं।
- स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
- आज का उपाय - गाय को पालक खिलाइए।
- शुभ रंग- हरा व नीला।
- भाग्य प्रतिशत- 60%
जन्मांक 04
- शुभ अंक- 05 व 07
- जाँब व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जाँब में अंक 04 व 06 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए कम्बल का दान करें।
- आज का उपाय- श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ रंग- हरा व बैगनी।
- भाग्य प्रतिशत- 70%
जन्मांक 05
- शुभ अंक- 04 व 05
- जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक06 का स्वामीग्रह शुक्र व मित्र शनि लाभ देंगे। जाँब में नामांक 01 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
- आज का उपाय- भगवान शिव जी की उपासना करें।
- शुभ रंग- बैगनी व सफेद।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 06
- शुभ अंक- 04 व 08
- जाँब व व्यवसाय- आज जाँब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 06 के स्वामी व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
- स्वास्थ्य- नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।
- आज का उपाय - श्री विष्णु जी की पूजा करें।
- शुभ रंग- हरा व नीला।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 07
- शुभ अंक- 06 व 05
- जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी केतु है। व्यवसाय में गुरु व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जाँब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
- आज का उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
- शुभ रंग- बैगनी व हरा।
- भाग्य प्रतिशत- 55%
जन्मांक 08
- शुभ अंक- 03 व 06
- जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शुक्र है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है।शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।जाँब में अति व्यस्तता रहेगी।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।
- आज का उपाय- हनुमानबाहुक का पाठ करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 09
- शुभ अंक- 01 व 03
- जाँब व व्यवसाय- मङ्गल,राहु व गुरु सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी शुक्र व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जाँब में नामांक 04, 07 तथा 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
- स्वास्थ्य- मंगल उदर सम्बंधित रोग दे सकता है।
- आज का उपाय - लाल रंग के कम्बल का दान करें।
- शुभ रंग- नारंगी व लाल।
- भाग्य प्रतिशत- 80%