अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : आज इन 5 मूलांक वालों को होगा महालाभ, परमा एकादशी पर खुलेगा भाग्य का ताला

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 11 June 2026 : आज का दिन इन 5 मूलांक वालों के लिए खास रहने वाला है। आइए जानते हैं क्या आपका मूलांक भी इसमें शामिल है। पढ़ें आज का अंक राशिफल।

Image

आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 11 June 2026 : 11 जून 2026 का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार बेहद खास है। आज की तारीख का मूल अंक 11 है, जिसे आध्यात्मिक शक्ति, रचनात्मकता, कर्मयोग और भक्तियोग का प्रतीक माना जाता है। अंक 11 को तेजी से सफलता दिलाने वाला और नए अवसरों के द्वार खोलने वाला अंक कहा जाता है। इसका स्वामी एकल अंक 2 यानी चंद्रमा है, जो मन, संवेदनशीलता, कल्पनाशीलता और आध्यात्मिकता का कारक माना जाता है।आज की तिथि 11/06/2026 का भाग्यांक 9 बनता है, जिसका स्वामी मंगल है। चंद्रमा और मंगल की यह ऊर्जा व्यक्ति को भावनात्मक संतुलन के साथ साहस और कर्मशीलता भी प्रदान कर सकती है। ऐसे में कई लोगों को करियर, व्यवसाय और व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं आज कौन से 5 मूलांक (Numerology Horoscope) वालों का दिन शुभ रहेगा।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जन्मांक 1 वालों के लिए नौकरी में थोड़ी चुनौतियां रह सकती हैं, लेकिन व्यवसाय में प्रगति के योग बन रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और प्रमोशन की संभावनाएं भी बन सकती हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से कफ संबंधी समस्याओं से बचने की सलाह है। चावल और चीनी का दान शुभ रहेगा।

शुभ अंक: 2, 3

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज नौकरीपेशा लोगों को काम का दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। तिल और गुड़ का दान शुभ फलदायी रहेगा।

शुभ अंक: 1, 3

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु और मंगल का प्रभाव आज जन्मांक 3 वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और व्यापार में अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। हालांकि पेट संबंधी परेशानियों को नजरअंदाज न करें।

शुभ अंक: 2, 3

शुभ रंग: पीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

राहु और मंगल का सकारात्मक प्रभाव आपको करियर में आगे बढ़ा सकता है। विशेष रूप से शिक्षण, मैनेजमेंट और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ अंक: 5, 7

शुभ रंग: पीला, लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नौकरी में उन्नति और पुराने अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। सात प्रकार के अन्न और फलों का दान करना शुभ माना गया है।

शुभ अंक: 4, 8

शुभ रंग: नीला, बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन नौकरी में सहयोग और प्रगति के संकेत हैं। साइनस से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सूर्योपासना करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।

शुभ अंक: 4, 6

शुभ रंग: पीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन व्यवसाय और नौकरी दोनों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लीवर संबंधी रोगियों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ लाभकारी रहेगा।

शुभ अंक: 5, 8

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

शनि और शुक्र का प्रभाव आज विशेष लाभ दे सकता है। बैंकिंग, आईटी, शिक्षा और प्रबंधन क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन अत्यंत शुभ माना जा रहा है। नेत्र संबंधी समस्याओं वाले लोग सावधानी बरतें।

शुभ अंक: 4, 6

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल और शनि की संयुक्त ऊर्जा आज आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान और सफलता दिला सकती है। व्यवसाय में गुरु और चंद्रमा का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न बरतें। श्रीसूक्त का पाठ शुभ फल देगा।

शुभ अंक: 1, 2

शुभ रंग: पीला, लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article