आज का अंकफल (1 फरवरी 2026): महीने की इन 7 तारीखों में जन्मे लोगों के लिए 'गुड डे' रहेगा 1 फरवरी का दिन रविवार, पढ़ें आज का अंकज्योतिष भविष्यफल
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 1, 2026, 01:58 AM IST
Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 01 February 2026: आज 1 फरवरी का दिन है। आज के तारीख अंक 1 के स्वामी सूर्य हैं। वहीं, पूरी तारीख के अंकों का योग 4 है। अंक 4 के स्वामी राहु हैं। इस कारण आज के दिन पर राहु और सूर्य का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
1 फरवरी का अंकफल
Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 01 February 2026: आज तारीख 01-02-2026 है और दिन रविवार है। आज की तारीख 01 है, जिसका संबंध अंक 1 (सूर्य) से माना जाता है। अंक 1 आत्मा, धर्म और ज्ञान का प्रतीक होता है। यह अंक धार्मिकता, आध्यात्मिकता, वैभव और प्रसिद्धि से जुड़ा माना जाता है।
अंक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है। वहीं, पूरी तारीख का योग करें तो (0 + 1 + 0 + 2 + 2 + 0 + 2 + 6 = 13) और 1 + 3 = 4 आता है। इस तरह आज का भाग्यांक 4 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह राहु माना जाता है। मंगल और सूर्य परम मित्र माने जाते हैं, जबकि सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं। अंक 1 के मित्र अंक 2, 3 और 9 माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)
आज जॉब में मूलांक 1 और 9 से जुड़े लोगों की मदद से प्रगति होगी। सूर्य और गुरु का प्रभाव आपको जॉब में सफलता दिला सकता है। जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य में उदर से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
उपाय: सूर्य से जुड़े द्रव्य गुड़ आदि का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)
आज चंद्रमा और सूर्य मित्र होने के कारण जॉब और व्यवसाय में काम का दबाव रह सकता है। हालांकि मूलांक 1 और 2 से जुड़े व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दिला सकते हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)
आज गुरु और भाग्यांक 4 के स्वामी राहु का प्रभाव जॉब में प्रमोशन का नया रास्ता खोल सकता है। गुरु और मंगल के सहयोग से व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
उपाय: सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)
आज भाग्यांक 4 का प्रभाव रियल एस्टेट, मीडिया और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता दे सकता है। व्यवसाय में मूलांक 1 और 2 से जुड़े लोगों के साथ पार्टनरशिप लाभकारी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में मूलांक 4 और 8 से जुड़े व्यक्तियों से लाभ मिलने के संकेत हैं। जॉब में प्रमोशन की संभावना है और रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)
आज का भाग्यांक 4 होने से शुक्र का सहयोग व्यवसाय में मिलेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी बात सुनी जाएगी। हार्ट से जुड़े मरीज सावधानी रखें।
उपाय: तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)
आज अंक स्वामी केतु और भाग्य स्वामी राहु का प्रभाव रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और जॉब में प्रगति के संकेत हैं। मूलांक 1 और 3 से जुड़े लोग मददगार साबित होंगे। बीपी के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: कंबल का दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)
आज शनि और सूर्य का सहयोग मिलेगा। जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयास तेज होंगे। मंगल और गुरु के प्रभाव से व्यवसाय में जल्द ही बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या रह सकती है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में मंगल और सूर्य का सपोर्ट मिलेगा। जॉब में मूलांक 1 और 2 से जुड़े उच्चाधिकारी आपके प्रति सहयोगी रहेंगे। कामकाज को लेकर संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: कंबल का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।