अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal 09 June 2026: आज किस मूलांक वालों के पूरे होंगे अधूरे काम, खुलेंगे सफलता के द्वार, आज के अंक राशिफल से जानिए

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 09 June 2026:आज का अंकफल पढ़कर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए नौकरी, व्यवसाय, धन, स्वास्थ्य और भाग्य के क्या संकेत हैं। मंगल और केतु के प्रभाव वाले इस दिन किस मूलांक को मिलेगा सफलता का साथ और किन लोगों को बरतनी होगी सावधानी।

Image

आज का अंक राशिफल 09 जून 2026

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 09 June 2026: आज 09 जून 2026 है। अंक ज्योतिष में 09 को मंगल का अंक माना जाता है। यह अंक भूमि, भवन, रियल एस्टेट, वैभव, धर्म, आध्यात्मिक ज्ञान और प्रसिद्धि का प्रतीक माना जाता है। 09 का संबंध ऊर्जा, साहस और नेतृत्व क्षमता से भी जुड़ा है। आज का भाग्यांक 07 है, जिसका स्वामी केतु है। केतु व्यक्ति को आध्यात्मिकता, शोध, ज्ञान और आत्मचिंतन की ओर प्रेरित करता है। मंगल और केतु का यह विशेष संयोग कई लोगों के लिए सफलता और नए अवसर लेकर आ सकता है। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कहता है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। नौकरी में प्रगति के अच्छे संकेत हैं। व्यवसाय में जन्मांक 2 या 9 वाले व्यक्ति से लाभ मिल सकता है। नए अवसर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। आज तिल और मूंग का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

    मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

    आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। व्यवसाय को लेकर मन प्रसन्न रहेगा और लाभ की संभावना बनी रहेगी। नौकरी में जन्मांक 1 या 2 वाले लोगों का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज तिल और उड़द का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

    मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

    आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। बैंकिंग, आईटी, शिक्षा और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज सूर्योपासना करना और श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

    मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

    आज आपका शुभ अंक 5 और 6 रहेगा। नौकरी में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। बैंकिंग, मीडिया और एजुकेशन सेक्टर में काम करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय भी अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए सात अन्न का दान करें। आज हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

    मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

    आज आपका शुभ अंक 6 और 7 रहेगा। व्यवसाय में जन्मांक 3 और 8 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मिष्ठान और शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

    मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

    आज आपका शुभ अंक 4 और 5 रहेगा। मीडिया, फिल्म, मेडिसिन और टीचिंग फील्ड से जुड़े लोगों के लिए सफलता का दिन है। नौकरी में भाग्यांक 07 का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में त्वचा संबंधी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज मसूर और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

    मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

    आज आपका शुभ अंक 2 और 8 रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण कार्य मिलने की संभावना है। किसी विशेष दायित्व को निभाने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज गेहूं का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

    मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

    आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। व्यवसाय में लाभ और सफलता के अच्छे योग हैं। मीडिया, फिल्म, आईटी और प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज तिल और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और पीला है। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।

    मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

    आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। मंगल और बुध का प्रभाव व्यवसाय को नई दिशा दे सकता है। प्रशासनिक सेवा, राजनीति और नेतृत्व से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आज मसूर और लाल रंग के वस्त्रों का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

    Sujeet jee Maharaj
    सुजीत जी महाराजauthor

    सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

    और पढ़ें
    End of Article