अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : आज के दिन होगा लाभ या हानि, यहां जानिए अपनी बर्थडेट से

Aaj Ka Ankfal (6 May 2026) आज का अंकफल : आप अपनी जन्म की तारीख के माध्यम से दिन का हाल जान सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 1 से लेकर 9 मूलांकों का अंकफल क्या कहता है।

Image

6 मई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (6 May 2026) आज का अंकफल : आज 06 मई 2026 है। 06 का अंक बहुत ही शुभ माना जाता है। यह वैभव, ग्लैमर, शिक्षा, ज्ञान और प्रसिद्धि का कारक है। इसका स्वामी ग्रह शुक्र है, जो सुख-सुविधा और आकर्षण देता है। आज का भाग्यांक 03 है, जिसका स्वामी गुरु है। गुरु ज्ञान, धर्म, सफलता और मार्गदर्शन का प्रतीक है। ऐसे में आज का दिन क्रिएटिविटी, सीखने और आगे बढ़ने के लिए अच्छा रहेगा। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सूर्य और गुरु का अच्छा सहयोग मिलेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। काम में आपकी पहचान बढ़ेगी। स्वास्थ्य में स्किन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। आज गाय को गुड़ खिलाना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी। किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति की मदद से फायदा मिल सकता है। नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज तिल, उड़द और गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। कोई नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में भी अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। कोई नई डील या अवसर मिल सकता है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज शिवलिंग पर जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में लाभ के योग हैं। नए संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 3 और 5 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के योग बनेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। स्वास्थ्य में खान-पान का ध्यान रखें। आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी। कोई नया अवसर मिल सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य में बीपी और शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। कोई नई डील या बड़ा अवसर मिल सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सात अन्न का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग आसमानी और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में गुरु और मंगल का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए अवसर मिलेंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज तिल और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article