अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 20 June 2023: मंगलवार को इन मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जॉब में मिल सकता है बड़ा मौका

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 20 June 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: 20 का स्वामी ग्रह एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 20-06-2023 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है, जो कि शनि का मित्र है।

Image

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal: 20 जून का अंकज्योतिष राशिफल।

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 20 June 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 20 जून 2023 है। 20 का संयुक्त अंक बहुत शुभ, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 20 का स्वामी ग्रह एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 20-06-2023 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है, जो कि शनि का मित्र है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01

शुभ अंक- 02 व 03

जॉब व व्यवसाय- जॉब में थोड़ा संघर्ष, लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। नामांक 02 व 09 का उच्चाधिकारी आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।

स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। चावल व तिल का दान करें।

जन्मांक 02

शुभ अंक- 01 व 09

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 05 व 06 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03

शुभ अंक- 01 व 02

जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी शुक्र जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। उड़द व गुड़ का दान करें।

जन्मांक 04

शुभ अंक- 05 व 06

जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र व शनि मित्र हैं। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय में अंक 05 व 08 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05

शुभ अंक- 06 व 07

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 05 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मूंग का दान करें।

जन्मांक 06

शुभ अंक- 04 व 07

जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 06 के स्वामी शुक्र व 08 के स्वामी शनि का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- श्वांस/नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07

शुभ अंक- 05 व 06

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08

शुभ अंक- 04 व 07

जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी शुक्र है। शनि व मित्र ग्रह बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लिवर के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 09

शुभ अंक- 01 व 02

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 05 व 06 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article