अध्यात्म

आज का अंकज्योतिष भविष्यफल (19 December 2025): भारी लाभ कमाने को तैयार रहें महीने की 7 तारीखों में जन्मे लोग, पढ़ें 19 दिसंबर का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal (आज का अंकज्योतिष भविष्यफल) 19 December 2025 : 19 दिसंबर दिन शुक्रवार को षौष माह की अमावस्या तिथि है। यह दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह आप अंकज्योतिष भविष्यफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Image

19 दिसंबर का अंकफल

आज का अंकज्योतिष भविष्यफल 19 December 2025 (Friday): 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को षौष माह की अमावस्या है। तारीख 19 के अंकों का योग 1 है। अंक 1 के स्वामी सूर्य हैं। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 4 है। अंक 4 के स्वामी राहु हैं। दिन शुक्रवार है तो 19 दिसंबर के दिन पर राहु, सूर्य और शुक्र का प्रभाव रहेगा। हालांकि शुक्र इस समय पर अस्त हैं तो ज्यादा असर तो देखने को नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी। मूलांक 3 और 9 की मदद से सफलता मिलेगी। सूर्य, चंद्रमा और गुरु जॉब में सफलता देंगे। भाग्यांक 4 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। कफ संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय: हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें, गुड़-मसूर दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में प्रोग्रेस रहेगी। मूलांक 4 और 8 वाले व्यक्ति लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

चंद्रमा और गुरु जॉब में बड़ा अवसर देंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। नई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

उपाय: सूर्योपासना करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

मैनेजमेंट और आईटी फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी। मूलांक 3 और 9 से शुभ लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 4 और 9 वाले व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: उड़द दान करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में सफलता का दिन है। भाग्यांक 4 और मित्र अंक 9 का सहयोग मिलेगा। हृदय के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

अपने कार्यों से खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। मूलांक 6 और 8 वाले व्यक्ति से लाभ है। नेत्र के रोगी सावधानी रखें।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में सफलता का दिन है। शनि और मंगल जॉब में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: श्री गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल और शुक्र का सपोर्ट रहेगा। मूलांक 5 और 7 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। गुरु भाग्य स्वामी होकर स्टूडेंट्स को करियर में लाभ देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: तिल दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article