अध्यात्म

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal , 10 February 2023 : 10 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक, देखें अपना आज का अंक रा‍शि‍फल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Feb 10, 2023, 06:05 AM IST

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal , 10 February 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi : आज 10 फरवरी 2023 है।10 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। आज 10-02-2023 का भाग्यांक 01 रहेगा। सूर्य व गुरु परम् मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है। व्यवसाय में नामांक 01 व 03 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा।

Image

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal , 10 February 2023

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal , 10 February 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi 10 फरवरी 2023 का अंकफल :

आज 10 फरवरी 2023 है।10 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह धार्मिकता आध्यात्मिकता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा।01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 10-02-2023 का भाग्यांक 01 रहेगा। सूर्य व गुरु परम् मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 01 के मित्र अंक 02,03 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1.जन्मांक01- शुभ अंक-03 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 02 व 03 की हेल्प से प्रगति है।सूर्य ,मित्र ग्रह चन्द्रमा व मङ्गल आपको जाँब में सफलता दे सकता है।

स्वास्थ्य-नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।सूर्य के द्रव्यों गेंहू व गुड़ इत्यादि का दान करें।

2.जन्मांक02- शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी चन्द्रमा ,मङ्गल व गुरु मित्र हैं।जाँब व व्यवसाय में प्रोग्रेस रह सकती है। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3.जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय- गुरु ,मित्र चन्द्रमा व भाग्य स्वामी सूर्य जाँब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी सूर्य के सपोर्ट से व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है।

स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

4.जन्मांक04- शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 मीडिया, बैंकिंग, मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 02 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5.जन्मांक05- शुभ अंक-04 व 08

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 01 व 03 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में बाधा रहेगा।तिल का दान करें।

6.जन्मांक06- शुभ अंक-04 व 07

जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्य अंक 01 जो कि अंक 09 का मित्र अंक है।आज व्यवसाय में सूर्य व गुरु का सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

7.जन्मांक07- शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय-अंकस्वामी केतु व भाग्य अंक 01 के स्वामी सूर्य है। व्यवसाय में सफल रहेंगे।जाँब में प्रगति है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

8.जन्मांक08- शुभ अंक-04 व 05

जाँब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है।शनि व मित्र ग्रह शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9.जन्मांक09- शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 01 व 02 का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 03 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- स्किन विकार संभावित है।मूंग का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article