अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 05 November 2022: आज इन मूलांक वालों पर शनि महाराज की रहेगी विशेष कृपा, देखें क्या आप भी हैं इनमें

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 02:35 PM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 05 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: शनिवार का दिन किन मूलांक वालों के लिए रहेगा शुभ तो किनके लिए मुश्किल जानें अपने अंक राशिफल से।

Image

Numerology Today, 05 November 2022: आज का अंक राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 05 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज- आज 05 नवम्बर 2022 है। 05 का अंक प्रसिद्धि,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 05 का स्वामीग्रह बुध है। बुध मैनेजमेंट स्किल देता है। आज 05-11-2022का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामीग्रह राहु है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है।अंक 05 के मित्र अंक 04, 06, तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक01- शुभ अंक-09

जाँब व व्यवसाय- जाँब में परेशानी व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 04 आपको जाँब में पद परिवर्तन दे सकता है।

स्वास्थ्य-उदर रोग से परेशानी हो सकती है। मङ्गल के द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र का दान करें।

जन्मांक 02- शुभ अंक- 03

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 03 व 05 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03- शुभ अंक-01

जाँब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी राहु व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। जाँब में उन्नति है।

स्वास्थ्य- उदर या नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04- शुभ अंक-07

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 तथा इस अंक का स्वामी राहु है।मीडिया,टीचिंग व बैंकिंग फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05-शुभ अंक- 07

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक04 व 08 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06- शुभ अंक-07

जाँब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 04 के स्वामी राहु व 09 के स्वामी मङ्गल का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07- शुभ अंक-06

जाँब व व्यवसाय-जाँब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08-शुभ अंक-07

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन बिजनेस में विवादों से बचने का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी राहु है। राहु जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09- शुभ अंक-02

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मङ्गल व राहु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 04 व मित्र अंक 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article