अध्यात्म

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 05 March 2023 : अपनी बर्थ डेट से जानें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 4, 2023, 11:52 PM IST

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 05 March 2023 Numerology Horoscope Today in Hindi : आज 05 मार्च 2023 है।05 का अंक प्रसिद्धि,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। राहु के द्रव्यों उड़द व लाल वस्त्र का दान करें। आज का दिन बिजनेस में विवादों से बचने का है। देखें आज का अंक राशि‍फल।

Image

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 05 March 2023

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 05 March 2023 Numerology Horoscope Today in Hindi 05 मार्च 2023 का अंकफल :

आज 05 मार्च 2023 है।05 का अंक प्रसिद्धि,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है।यह क्रिएटिविटी का अंक है।05 का स्वामीग्रह बुध है।बुध मैनेजमेंट स्किल देता है।आज 05-03-2023का भाग्यांक 06 रहेगा,जिसका स्वामी शुक्र है। बुध शुक्र व शनि परम मित्र हैं।अंक 06 के मित्र अंक 04,05, तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1.जन्मांक01- शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब में परेशानी व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 06 आपको जाँब में पद परिवर्तन दे सकता है।

स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।राहु के द्रव्यों उड़द व लाल वस्त्र का दान करें।

2.जन्मांक02- शुभ अंक-01 व 09

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 03 व 08 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3.जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी शुक्र जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।

स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

4.जन्मांक04- शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र है।आईटी,मीडिया,टीचिंग व बैंकिंग फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 04 व 07 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5.जन्मांक05- शुभ अंक-04 व 08

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक04 व 07 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6.जन्मांक06- शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 06 के स्वामी शुक्र व 03 के स्वामी गुरु का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- स्किन व बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

7.जन्मांक07- शुभ अंक-06 व 08

जाँब व व्यवसाय- जाँब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

8.जन्मांक08- शुभ अंक-04 व 05

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन बिजनेस में विवादों से बचने का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी शुक्र है। शनि व मित्र ग्रह शुक्र जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9.जन्मांक09- शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मङ्गल व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 04 व मित्र अंक 06 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।तिल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article