अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 05 December 2022: मूलांक 03 वाले को हो सकती है शारीरिक समस्या, अंकफल से जानें कैसा रहेगा आपका दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 5, 2022, 11:32 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 05 december 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 05 दिसम्बर 2022 है। यह अंक धन,ऐश्वर्य और कर्मयोग का प्रतीक है, जो तेजी से सफलता दिलाने में मदद करता है। साथ ही कुछ जातकों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। इनमें मूलांक 03 के जातक शामिल हैं।

Image

Numerology Today, 05 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 December 2022: आज अश्वनी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मेष राशि में है। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। मङ्गल व चन्द्रमा प्रेम के कारक ग्रह शुक्र में रहकर युवाओं की लवलाइफ को बेहतर करेंगे। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

1. मेष- आज चन्द्रमा का प्रथम व सूर्य का इस राशि से अष्टम गोचर जाँब में कोई नवीन पद दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।लव लाइफ बेहतर रहेगा।

2. वृष- आज का दिन पॉलिटीक्स में विशेष सफलता का है। सूर्य के सप्तम गोचर से धन का आगमन हो सकता है।जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।उड़द का दान करें।

3. मिथुन- सूर्य का इस राशि से खष्ठम व चन्द्रमा का एकादश गोचर सफलता कारक है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व हरा रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में उन्नति देगा। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।

5. सिंह-आज सूर्य का चतुर्थ व चन्द्रमा का मेष गोचर मंगलमय है।जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मसूर का दान करें।युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। सूर्य उपासना करें।

6. कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में है।आर्थिक प्रगति से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।सफेद व नीला रंग शुभ है।मूंग व गुड़ का दान करें।

7. तुला- सूर्य का इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा का वृष में तथा शनि का पँचम गोचर संतान की प्रगति को लेकर अच्छा प्रभाव देंगे। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व हरा रंग शुभ है।सप्त अन्न का दान करें।

8. वृश्चिक- आज सूर्य का प्रथम गोचर व्यवसाय में सफलता तो वहीं जाँब में उत्कर्ष देगा। मकर व कुम्भ राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है।मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

9. धनु- आज सूर्य द्वादश व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।गुरु का आशीर्वाद लें।घर के आंगन में तुलसी का पेड़ लगाएं।

10. मकर-राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य वृश्चिक तथा चन्द्रमा मेष में हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।

11. कुंभ- आज का दिन छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,वृश्चिक राशि के सूर्य व मेष के चन्द्रमा व मङ्गल गृह निर्माण सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें ।सफेद व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12. मीन- आज जांब में नवम सूर्य व मेष का चन्द्रमा तथा इस राशि में गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे जाँब में प्रोमोशन को नवीन दिशा दे सकता है।हेल्थ के प्रति सचेत रहें।पीला व सफेद रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।संतान की प्रगति से खुश रहेंगे।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article