Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 04 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज-
आज 04 नवम्बर 2022 है।04 का अंक बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। 04 का स्वामी राहु है।04-11-2022 का भाग्यांक 03 रहेगा।अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। शुक्र ,शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 03 गुरु, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
जन्मांक01- शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य,चन्द्रमा व भाग्यस्वामी ग्रह गुरु का सपोर्ट है।जॉब व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 01 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
जन्मांक02-शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
जन्मांक03- शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय---गुरु अंक व भाग्यस्वामी है।राहु का भी सपोर्ट है।आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
जन्मांक04-शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- गुरु व राहु सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 04 व 07 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए उड़द का दान करें।
जन्मांक05-शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक03 का स्वामीग्रह गुरु व मित्र ग्रह सूर्य लाभ देंगे। जॉब में नामांक 04 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
जन्मांक06-शुभ अंक-08
जॉब व व्यवसाय-आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य-शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक07-शुभ अंक-08
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी केतु है।व्यवसाय में गुरु व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक08-
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है।राहु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। जॉब में अति व्यस्तता रहेगी।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।मूंग व गुड़ का दान करें।
जन्मांक09-शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय-मङ्गल व गुरु सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी गुरु व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 03 तथा 04 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- राहु हड्डी का रोग दे सकते हैं। उड़द का दान करें।
