Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 04 मार्च 2023 का अंकफल: आज 04 मार्च 2023 है।04 का अंक बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है।यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। 04 का स्वामी राहु है।04-03-2023 का भाग्यांक 05 रहेगा,जिसका स्वामी बुध है।बुध, शुक्र ,शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं।अंक 05 के मित्र अंक 04,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 05 व्यय, ज्ञान, तंत्र, धन, धर्म, आत्मबल व पॉलिटीक्स का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1.जन्मांक01- शुभ अंक-02 व 09
नौकरी व बिजनेस - सूर्य,चन्द्रमा व भाग्यस्वामी बुध का सपोर्ट है।जाँब व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 05 व जन्मांक 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उद्ऱ रोग से परेशानी हो सकती है।
2.जन्मांक02- शुभ अंक-01 व 03
नौकरी व बिजनेस- जाँब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 05 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
3.जन्मांक03- शुभ अंक-02 व 09
नौकरी व बिजनेस- गुरु अंक व बुध भाग्यस्वामी है।चन्द्रमा व गुरु मित्र हैं।।आज का दिन जाँब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
4.जन्मांक04- शुभ अंक-06 व 07
नौकरी व बिजनेस- बुध व राहु सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जाँब में अंक 05 व 07 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।
5.जन्मांक05- शुभ अंक-03 व 08
नौकरी व बिजनेस-व्यवसाय में भाग्यांक05 का स्वामीग्रह बुध व मित्र ग्रह शनि लाभ देंगे। जाँब में नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
6.जन्मांक06- शुभ अंक-04 व 09
नौकरी व बिजनेस- आज जाँब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 05 के स्वामी बुध व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।
7.जन्मांक07- शुभ अंक-05 व 08
नौकरी व बिजनेस- आज का भाग्यस्वामी बुध व इस अंक का स्वामी केतु है।व्यवसाय में गुरु ,राहु व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जाँब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र व कर्ण के रोगी सावधानी बरतें।
8.जन्मांक08- शुभ अंक-04 व 06
नौकरी व बिजनेस- आज का भाग्यस्वामी बुध है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है।राहु ,शनि व गुरु कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।जाँब में अति व्यस्तता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9.जन्मांक09- शुभ अंक-01 व 03
नौकरी व बिजनेस- मङ्गल व बुध सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी बुध व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जाँब में नामांक 04 तथा 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बाधित रह सकता है।उड़द का दान श्रेयष्कर है।
