अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 01 May 2023: जन्मांक 5 व 8 को आज मिलेगा बिजनेस में तगड़ा मुनाफा, जानें आज का अंक ज्योतिषफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2023, 05:47 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 01 May 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 01 मई 2023 है। अंक एक बेहद शुभ होने के साथ धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव और प्रसिद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में आज जन्मांक 5 और 8 वाले जातकों को बिजनेस मों तगड़ा मुनाफा होने वाला है। जानिए आज का अपना अंक ज्योतिषफल यहां।

Image

Numerology Horoscope Today, 01 May 2023

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 01 May 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: 01 मई 2023 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 01 मई 2023 है। 01 का अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। अंक एक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 01-05-2023 का भाग्यांक 04 रहेगा। मङ्गल व सूर्य परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 04 के स्वामी राहु व मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1. जन्मांक01- शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 04 व 08 की हेल्प से प्रगति है। सूर्य व गुरु आपको जाँब में सफलता दे सकता है।

स्वास्थ्य-हड्डी रोग से परेशानी हो सकती है। राहु के द्रव्यों उड़द इत्यादि का दान करें।

2. जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 09

जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा व राहु मित्र नहीं हैं।जाँब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3. जन्मांक03- शुभ अंक-02 व 01

जाँब व व्यवसाय-गुरु व भाग्य स्वामी राहु जाँब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी राहु के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।

स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 रियल स्टेट, मीडिया व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 04 के व्यक्तियों के पार्टनरशिप से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5. जन्मांक05-शुभ अंक-04 व 07

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 06 व 08 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6. जन्मांक06-शुभ अंक-04 व 08

जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्य अंक 04 है। आज व्यवसाय में शुक्र व राहु का सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-हार्ट के मरीज सावधानी बरतें।

7. जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 05

जाँब व व्यवसाय-अंकस्वामी केतु व भाग्य स्वामी राहु है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जाँब में प्रगति है। अंक 04 व 08 नामांक के लोग हेल्पफुल रहेंगे।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

8. जन्मांक08-शुभ अंक-04 व 06

जाँब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व राहु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है।शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में समस्या रह सकती है। उड़द का दान करें।

9. जन्मांक09-शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मङ्गल व राहु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 04 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहेगा। तिल का दान करते रहें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article