अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: आपके लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन बुधवार, जानिए अपनी बर्थडेट से

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 11 February 2026 : आज 11 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप अंकफल से जान सकते हैं। अंकफल के माध्यम से आप अपनी डेट ऑफ बर्थ से ही भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का अंकज्योतिष भविष्यफल क्या कहता है?

11 फरवरी का अंकफल

11 फरवरी का अंकफल

कAaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 11 February 2026 : आज तारीख 11-02-2026 है। आज की तारीख 11 है, जो एक बहुत ही शुभ संयुक्त अंक माना जाता है। अंक 11 धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग और भक्तियोग का प्रतीक है। यह अंक तेजी से सफलता देने वाला और क्रिएटिविटी को बढ़ाने वाला माना जाता है। 11 का स्वामी एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता, भावनात्मक संतुलन और मानसिक शांति प्रदान करता है। पूरी तारीख का योग करें तो (1 + 1 + 0 + 2 + 2 + 0 + 2 + 6 = 14) और 1 + 4 = 5 आता है। इस प्रकार आज का भाग्यांक 5 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह बुध है। बुध बुद्धि, तर्क, मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन का कारक है। मंगल चन्द्रमा, गुरु और सूर्य का परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 और 09 माने जाते हैं।आइए जानते हैं कि सभी 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)

आज जॉब में थोड़े संघर्ष की स्थिति रह सकती है, लेकिन व्यवसाय में स्पष्ट प्रगति देखने को मिलेगी। नामांक 02 और 08 का कोई उच्चाधिकारी जॉब में प्रमोशन या विशेष जिम्मेदारी दे सकता है।

उपाय: चन्द्रमा के द्रव्य चावल और चीनी का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)

जॉब में कार्यों की अधिकता के कारण थोड़ा दबाव रह सकता है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी। जन्मांक 04 और 06 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। प्रगति के संकेत स्पष्ट हैं।

उपाय: तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)

अंक स्वामी गुरु और भाग्य स्वामी बुध का सहयोग जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकता है। व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं।

उपाय: उड़द का दान करें।

शुभ रंग: पीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)

भाग्यांक 5 के स्वामी बुध और इस अंक के स्वामी राहु मित्र हैं। मैनेजमेंट और आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को जॉब में आशातीत सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में अंक 01 और 02 से लाभ होगा।

उपाय: मूंग का दान करें।

शुभ रंग: पीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 80%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)

व्यवसाय में नामांक 02 और 03 से लाभ मिलने के संकेत हैं। जॉब में उन्नति होगी और किसी रुके कार्य में प्रगति संभव है।

उपाय: सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा, बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 80%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)

आज व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रह सकता है, लेकिन जॉब में भाग्यांक 5 के स्वामी बुध और अंक 3 के स्वामी गुरु का सहयोग मिलेगा।

उपाय: सूर्योपासना करें।

शुभ रंग: पीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)

व्यवसाय में अपनी प्रगति से संतुष्टि मिलेगी। जॉब में सफलता के योग बन रहे हैं और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 80%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)

आज का दिन जॉब में सफलता दिलाने वाला है। इस अंक का स्वामी शनि और भाग्य स्वामी बुध हैं। शनि और मित्र ग्रह गुरु टीचिंग, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में बड़ी सफलता दे सकते हैं।

उपाय: मसूर का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)

इस अंक का स्वामी मंगल और भाग्य स्वामी बुध है। व्यवसाय में गुरु और चन्द्रमा का सहयोग मिलेगा। जॉब में नामांक 01 और 09 के उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article