अध्यात्म

आज का चंद्र ग्रहण शुरू हो गया क्या, ग्रहण के कितनी देर बाद दिखेगा Blood Moon, इतनी देर तक आकाश में दमकेगा लाल चांद

आज का चंद्र ग्रहण शुरू हो गया क्या, ग्रहण में ब्लड मून कब दिखेगा (when is blood moon today): आज का ग्रहण रात को 10 बजे के करीब शुरू होगा। आज के चंद्र ग्रहण में ब्लड (blood moon) मून भी नजर आएगा। लेकिन ब्लड मून क्या ग्रहण शुरू होते ही दिखेगा या फिर इसके लिए इंतजार करना होगा। जानें यहां।

Image

आज ग्रहण में ब्लड मून कब दिखेगा (Pic: iStock)

आज का चंद्र ग्रहण शुरू हो गया क्या, ग्रहण में ब्लड मून कब दिखेगा (when is blood moon today): आज रात को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि है और इस पर ब्लड मून भी नजर आएगा। आज रात को 9 बजकर 58 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगेगा। यानी थोड़ी देर में यह शुरू होने वाला है। यह ग्रहण 8 सितंबर की ओर सुबह 1 बजकर 26 मिनट तक चलेगा। ग्रहण करीब साढ़ तीन घंटे तक रहेगा। लेकिन चंद्र ग्रहण लगने के साथ ही ब्लड मून नजर नहीं आएगा।

आज चंद्र ग्रहण के बीच ब्लड मून कब दिखेगा

चंद्र ग्रहण लगने का समय नजदीक आ रहा है। कुछ ही देर में यह रात 09:58 पर शुरू हो जाएगा। वहीं ग्रहण के दौरान रात 11 बजे के बाद ब्लड मून दिखाई देगा। आकाश में इसके बाद करीब 82 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा। इस खगोलीय घ्टना के दौरान पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आ जाएगी, जिससे चांद पर उसकी छाया पड़ेगी। इस छाया की वजह से चांद लाल-नारंगी रंग का दिखाई देगा। ऐसे ही चांद को ब्लड मून (blood moon) कहा जाता है।

क्या आप चंद्र ग्रहण को देख सकते हैं

आप चाहें तो चंद्र ग्रहण देख सकते हैं। वैज्ञानिक आधार पर इसमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन ज्योतिष में बेहद बीमार, कुंडली में कमजोर चंद्रमा वाले लोग, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण का चांद देखने से परहेज करना चाहिए।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article