अध्यात्म

चंद्र ग्रहण देखना चाहिए या नहीं, जानें आज के चंद्र ग्रहण को देखना सुरक्षित होगा क्या, कितना शुभ रहेगा

चंद्र ग्रहण देखना चाहिए या नहीं (can we see lunar eclipse with naked eyes in hindi): 7 सितंबर को यानी आज पूर्ण चंद्र ग्रहण लग रहा है। आज ब्लड मून होगा। ऐसे में उत्सुक लोग ग्रहण को देखना चाहते हैं। लेकिन जानें कि चंद्र ग्रहण देखना चाहिए या नहीं। क्या चंद्र ग्रहण को देखना शुभ होता है।

Image

चंद्र ग्रहण देखना चाहिए या नहीं (Pic: iStock)

चंद्र ग्रहण देखना चाहिए या नहीं (can we see lunar eclipse with naked eyes in hindi): 7 सितंबर 2025, रविवार यानी आज चंद्र ग्रहण शुरू होने का समय 9:58 PM का रहेगा। चंद्र ग्रहण की पूर्णता आज की रात 11:00 PM से 8 सितंबर को 12:22 AM तक रहेगी। चंद्र ग्रहण की समाप्ति 8 सितंबर, सोमवार को 2:25 AM पर होगी। यह ग्रहण भादो मास की पूर्णिमा पर लग रहा है। इस दौरान आधी रात को ब्लड मून यानी लाल चांद आकाश में दिखेगा। पर सवाल ये है कि चंद्र ग्रहण देखना चाहिए या नहीं। क्या ग्रहण का चांद देखना शुभ होता है। इसको आध्यात्म और वैज्ञानिक - दोनों तरह से देखते हैं।

चंद्र ग्रहण देखना चाहिए या नहीं

पहले आध्यात्म और मान्यताओं के आधार को जानते हैं। तो इस आधार पर चंद्र ग्रहण देखना चाहिए या नहीं- सवाल का जवाब है हां। आप चंद्र ग्रहण देख सकते हैं। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज का कहना है कि हालांकि बेहद बीमार, कुंडली में कमजोर चंद्रमा वाले लोग, बुजुर्ग, बहुत छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं को ग्रहण का चांद देखने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, ग्रहण का चंद्रमा सशक्त और बल देने वाला नहीं माना जाता है।

क्या बिना चश्मे के चंद्र ग्रहण देख सकते हैं

ये सवाल वैज्ञानिक आधार वाला है। इसका जवाब भी हां ही है। यानी बिना चश्मे के चंद्र ग्रहण देख सकते हैं। english mein देखें : yes, can we see lunar eclipse with naked eyes. दरअसल चंद्रमा की अपनी रोशनी नहीं होती। और ग्रहण के दौरान पृथ्वी के चांद और सूर्य के बीच में आने की वजह से इस पर रोशनी आना रुक जाता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण की रोशनी आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाती है। वहीं सूर्य को नग्न आंखों से नहीं देखा जाता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article