अध्यात्म

आज चांद कब निकलेगा, चंद्र ग्रहण के बाद आज पहला संकष्टी चतुर्थी व्रत, आज चांद देखना शुभ होगा या नहीं, नोट करें टाइम

आज चांद कब निकलेगा, आश्विन संकष्टी का चांद कब दिखेगा (Today Moonrise time): आज रात रात को आसमान में आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का चांद नजर आएगा। आज विघ्नराज संकष्टी व्रत रखा जा रहा है। जो व्रती आज चांद के निकलने का समय जानना चाहते हैं - वो आगे विस्तृत जानकारी देखें।

Image

आज चांद कब निकलेगा, आज आश्विन संकष्टी का चांद कब दिखेगा (Pic: Canva)

आज चांद कब निकलेगा, आश्विन संकष्टी का चांद कब दिखेगा (Today Moonrise time): 10 सितंबर को बुधवार के दिन गणेश जी को समर्पित संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का चांद दिखेगा तो भक्तों ने विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा है। आज चांद निकलने के बाद पूजन किया जाएगा। यहां देखें आज चांद निकलने का समय। आज विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का चांद कब निकलेगा।

आज चांद कब निकलेगा

10 सितंबर को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत है। इस व्रत का पूरा फल तभी मिलता है जब रात्रि में चंद्रोदय के समय भगवान चंद्रमा और भगवान गणेश का पूजन करके अर्घ्य दिया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज रात को संकष्टी का चांद रात 20:06 बजे पर निकलेगा।

चांद निकलने पर संकष्टी का पूजन कैसे करें

आज रात को 08:06 पर चंद्रोदय होने पर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य (जल, दुग्ध, अक्षत, पुष्प) अर्पित करें। गणेश जी का पूजन करें और व्रत कथा सुनें। इसके बाद व्रत का पारण करें।

बता दें कि 10 सितंबर को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 10 सितम्बर 15:37 बजे से 11 सितम्बर 12:45 बजे के बीच में रहेगी। इस तरह आज रात को आसमान में चतुर्थी का चांद दिखेगा।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article