Mahashivratri 2024 Horoscope 8 March (आज का राशिफल): महाशिवरात्रि के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में लाभ दिला सकता है। वहीं वृषभ राशि के जातक अपने क्रोध पर संयम रखें। इस दिन कर्क राशि के जातक जॉब प्रोमोशन मिल सकता है। कन्या राशि के जातक की किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वृश्चिक राशि के जातक को हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
8 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल)
मेष
आज शिवरात्रि के दिन बिज़नेस को लेकर परेशान मत हों । जॉब परिवर्तन बेहतर व अपने समय पर होगा। बिजनेस में सफल रहेंगे,न्यू डील लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।
आज का उपाय -रुद्राभिषेक करें।तिल व चावल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग --नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक -01 व 03
वृष
बहुत जल्द जॉब चेंज की सम्भावना है। कार्यस्थल पर विवादों से बचें। ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -शिवलिंग पर जल व मधु अर्पित करें। शिवपुराण का पाठ करें।
शुभ रंग --नीला व हरा ।
आज का शुभ अंक --04 व 07।
मिथुन
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहें गे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय --महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। शिवलिंग को जल व शहद अर्पित करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व आसमानी।
आज का शुभ अंक -04 व 07
कर्क
जॉब प्रोमोशन में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। व्यवसाय में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।
आज का उपाय --शिवलिंग पर दही व गंगा जल से भगवान का अभिषेक करें।
शुभ रंग --सफेद व लाल
शुभ अंक -05 व 09
सिंह
आप धार्मिक व्यक्ति हैं इसलिए आपको सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। जॉब व व्यवसाय में थोड़ी कठिनाई मिलेगी,लेकिन सायंकाल के बाद वह दूर हो जाएगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
आज का उपाय --भगवान शिव के नाम का जप करें। अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है।माता दुर्गा जी की उपासना करें।
शुभ रंग -हरा व पीला।
आज का शुभ अंक --04 व 08
कन्या
धर्म सम्बंधित कार्यों में सक्रियता से बहुत खुश रह सकते हैं। परिवार में आप अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आध्यात्म की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी । किसी पुराने मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा बिजनेस में सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।
आज का उपाय --शिवपुराण का पाठ करें, मूंग का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक -,05 व 07
तुला
जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। न्यू बिजनेस को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक अनुष्ठान का दिवस है।धार्मिक यात्रा सुंदर रहेगी।आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय-- ,उड़द व गुड़ का दान करें। रूद्राष्टक का पाठ लाभकारी है।
शुभ रंग --सफेद व हरा।
आज का शुभ अंक --06 व 07
वृश्चिक
मन की आशंकाओं का समाधान हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
आज का उपाय --शिव उपासना करें। भगवान शिव के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व पीला।
आज का शुभ अंक --05 व 09
धनु
धन का आगमन होगा। बेवजह के विवादों से बचिए।आय व्यय के असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे । स्वास्थ्य ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय --दुग्ध से रुद्राभिषेक करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। तिल का दान भी करें।
शुभ अंक --05 व 08
आज का शुभ रंग --पीला व लाल
मकर
जॉब का वातावरण पहले से बेहतर होगा।आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जाँब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।
आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। रुद्राभिषेक करें।शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।
शुभ अंक -04 व 08।
आज का शुभ रंग -पीला व लाल
कुम्भ
आप व्यवसाय में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में कुछ कार्य घर से करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। मित्र हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।
आज का उपाय ---भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। पिता का आशीर्वाद लें।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग --नीला व हरा।
आज का शुभ अंक --06 व 08
मीन
व्यवसाय में नवीन कार्यों की तरफ आपकी सक्रिय गतिविधियां अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । स्टूडेंट्स करियर में अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें।
आज का उपाय ---मसूर व गुड़ का दान करें।भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ रंग --पीला व लाल।
आज का शुभ अंक --01 व 09
