7 August 2024 Panchang (7 अगस्त 2024 पंचांग): हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। जो हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष में तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। पंचांग अनुसार इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त को मनाई जा रही है। इस दिन शुभ रवि योग भी रहेगा। जिस वजह से इस त्योहार का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। यहां हम आपको बताएंगे 7 अगस्त का पूरा पंचांग।
हरियाली तीज 2024 तिथि व मुहूर्त (Hariyali Teej 2024 Date And Time In Hindi)
हरियाली तीज 7 अगस्त 2024 बुधवार को मनाई जा रही है। हरियाली तीज की तृतीया तिथि 6 अगस्त की शाम 07:52 बजे से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 7 अगस्त की रात 10:05 पर होगी।
7 अगस्त 2024 शुभ मुहूर्त (7 August 2024 Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त 04:21 AM से 05:03 AM
- प्रातः सन्ध्या 04:42 AM से 05:46 AM
- अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
- विजय मुहूर्त 02:40 PM से 03:34 PM
- गोधूलि मुहूर्त 07:07 PM से 07:29 PM
- सायाह्न सन्ध्या 07:07 PM से 08:11 PM
- अमृत काल 01:22 PM से 03:09 PM
- निशिता मुहूर्त 12:06 AM, अगस्त 08 से 12:48 AM, अगस्त 08
- रवि योग 08:30 PM से 05:47 AM, अगस्त 08
7 अगस्त 2024 अशुभ मुहूर्त (7 August 2024 Ashubh Muhurat)
-राहुकाल 12:27 PM से 02:07 PM
-यमगण्ड 07:26 AM से 09:06 AM
-गुलिक काल 10:46 AM से 12:27 PM
-विडाल योग 05:46 AM से 08:30 PM
-वर्ज्य 04:37 AM, अगस्त 08 से 06:26 AM, अगस्त 08
-दुर्मुहूर्त 12:00 PM से 12:53 PM
