अध्यात्म

Hariyali Teej 2024 Puja Muhurat: हरियाली तीज पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा, जानिए सटीक जानकारी

Hariyali Teej 2024 Puja Muhurat: सनातन धर्म में हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ये व्रत सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा की जाती है। यहां जानिए हरियाली तीज पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Hariyali Teej Puja Muhurat 2024

Hariyali Teej 2024 Puja Muhurat: हरियाली तीज का व्रत करवा चौथ व्रत की तरह ही बेहद कठिन होता है। कहते हैं इस व्रत का पालन करने से पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। ये व्रत सूर्योदय से शुरू होता है और अगले दिन के सूर्योदय पर ही खत्म होता है। इस व्रत में अन्न और जल का सेवन नहीं किया जाता। शुभ मुहूर्त में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है और व्रत कथा सुनी जाती है। चलिए जान लेते हैं इस साल हरियाली तीज पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

हरियाली तीज पूजा मुहूर्त 2024 (Hariyali Teej Puja Muhurat 2024)

हरियाली तीज पूजा का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 45 मिनट से सुबह 9 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 26 मिनट से शाम 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इन तीनों में से किसी भी मुहूर्त पर तीज की पूजा की जा सकती है।

हरियाली तीज का महत्व (Hariyali Teej Ka Mahatva)

हरियाली तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के प्रतीक के रूप में माना गया है। पौराणिक कथाओं अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए काफी कठोर तपस्या की थी। तभी भगवान शिव उन्हें पति के रूप में प्राप्त हुए थे। कहते हैं हरियाली तीज के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को भगवान शिव और माता पार्वती की असीम कृपा प्राप्त होती है।

हरियाली तीज की पूजा विधि (Hariyali Teej Puja Vidhi)

इस व्रत में सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। पूजा के समय मंत्रों का जाप करती हैं और फिर कथा सुनती हैं। फिर पूरी रात महिलाएं भजन, कीर्तन करती हैं। इस दिन कई जगह रात में सोया नहीं जाता है। फिर अगले दिन व्रत का पारण किया जाता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article