अध्यात्म

5 December - World Soil Day: मिट्टी में छिपी है घर की बरकत, इन पांच चीजों का करें इस्तेमाल, दिखेगा कमाल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 01:08 AM IST

World Soil Day: हिन्‍दू धर्म में मिट्टी से बनी चीजों को काफी शुभ माना गया है। यही कारण है कि, इनका इस्‍तेमाल सदियों से होता आ रहा है। वास्तु शास्त्र में इन चीजों के महत्‍व के बारे में विस्‍तार से बताया गया है। वास्तु के अनुसार, अगर व्यक्ति मिट्टी से बनाई कुछ चीजों को घर में इस्‍तेमाल करें तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

Image

मिट्टी की इन पांच चीजों का करें इस्तेमाल घर में होगी बरकत

KEY HIGHLIGHTS
  • मिट्टी से बनी मूर्तियों को घर में रखने से आती हैं सुख-समृद्धि
  • घर में मिट्टी से बना दीपक जलाने से आती है सकारात्मक ऊर्जा
  • मिट्टी के गमले से घर की निगेटिव एनर्जी होती है दूर, मिलती है शांति

World Soil Day: इस पृथ्‍वी के निर्माण का मूल अस्तित्व मिट्टी है। मिट्टी ही जीवों को जन्म देती है, जीवन का पालन-पोषण करती है और मृत्‍यु के बाद खुद में समाहित कर लेती है। यही कारण है कि, हिन्‍दू धर्म में मिट्टी को बहुत ज्‍यादा महत्‍व दिया गया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र भी लोगों को मिट्टी के महत्‍व के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 5 दिसंबर को वर्ल्‍ड सोएल डे मनाता है। पूरी दुनिया अब भले ही मिट्टी के महत्‍व के प्रति जागरूक हो रही है, लेकिन हमारे धर्म ग्रंथो में इसे सदियों पहले से ही महत्‍व मिला है। खासकर वास्तु शास्त्र में मिट्टी से बनी चीजों की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर उन चीजों को घर में रखा जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही आर्थिक परेशानियां दूर होकर धन का आगमन बढ़ सकता है। चलिए जानते हैं मिट्टी की उन 5 चीजों के बारे में।

मूर्ति-

मिट्टी से बनी मूर्तियों को वास्तु में बहुत शुभ माना गया है। इसलिए कोशिश करें कि घर के मंदिर में हमेशा मिट्टी से बनी प्रतिमाएं ही रखें। अगर यह मूर्ती मां लक्ष्‍मी की हो तो और बरकत होती है। घर की उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम दिशा में प्रतिमाएं रखने से धन लाभ मिलता है।

दीपक-

हिंदू धर्म में बिना दीपक के धार्मिक अनुष्‍ठान संपन्न ही नहीं हो सकता। ज्‍यादातर घरों में अब धातु के बने दीपक इस्तेमाल होते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में मिट्टी के दीपक को ही शुभ माना गया है। मिट्टी से बने दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

घड़ा-

गर्मियों में मिट्टी का घड़ा लोग ठंडे पानी के लिए इस्तेमाल करते हैं। न सिर्फ सेहत के लिहाज से बल्कि वास्तु शास्त्र के लिहाज से भी शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर दिशा में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखने से सुख समृद्धि लौट आती है। बस ध्यान रखना है कि, घड़ा हमेशा पानी से भरा रहना चाहिए।

सुराही-

वास्तु शास्त्र में जिस तरह से मिट्टी के घड़े को शुभ और फलदायी माना गया है, उसी तरह मिट्टी की बनी सुराही को भी शुभता का प्रतीक कहा गया है। मान्यता है कि मिट्टी की सुराही को घर में रखने और इस्तेमाल करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

गमला-

आज के समय में सबसे ज्‍यादा प्रचलन में सीमेंट और प्लास्टिक के गमले हैं, लेकिन वास्‍तु के अनुसार मिट्टी का गमला बहुत शुभ होता है। इसलिए कोशिश करें कि फूल-पौधे लगाने के लिए मिट्टी के गमले को ही प्राथमिकता दें। मान्यता है कि, इससे निगेटिव एनर्जी दूर होकर घर में सुख-शांति का वास होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article