Vastu Tips For Home: अपने घर को सजाने-संवारने के लिए लोग फोटो फ्रेम, प्लांट्स, शोपीस, फूलदान आदि जैसी चीजों का उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन चीजों से घर को सजाना वास्तु दोष का कारण बन सकता है। जी हां, अगर आप इन्हें वास्तु नियमों के अनुसार नहीं लगाएंगे तो यह दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। इसलिए घर की चीजों को हमेशा वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशा व स्थान पर ही लगाएं। इससे घर पर सकारात्मकता बनी रहती है। ज्यादातर घरों में लोग दीवार पर परिवार की फोटो लगाते हैं तो कुछ फूलदान से घर को सजाते हैं। इसी तरह से घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लोग तमाम तरह की सजावटी वस्तुओं से घर को सजाते हैं।
हालांकि कई बार इन्हें घर पर लगाते समय हम वास्तु नियमों को ध्यान में नहीं रखते हैं, जिससे कि घर पर वास्तु दोष होता है और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं परिवार के सदस्यों की फोटो लगाने और फूलदान रखने से लेकर अन्य दूसरे प्रकार की वस्तुओं को रखने की सही दिशाओं के बारे में।
इस दिशा में लगाएं फोटो फ्रेम
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगी फैमिली मेंबर्स की फोटो सिर्फ सजावटी नहीं होती, बल्कि इससे परिवार की खुशियां जुड़ी होती हैं। लेकिन कई बार गलत दिशा में लगे हुए फोटो के कारण आपसी रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो जाता है। वास्तु शास्त्र में किसी भी वस्तु या चीजों को रखने के लिए एक निश्चित दिशा बताई गई है। इसलिए फोटो फ्रेम लगाते समय हमें दिशा का ध्यान रखना चाहिए। परिवार की तस्वीर घर में लगाने के लिए उत्तर और पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना जाता है। इससे घर के सदस्यों के बीच प्यार बना रहता है। साथ ही घर में खुशहाली आती है। अगर घर में लड़ाई-झगड़े बहुत अधिक होते हैं तो पूर्व दिशा में फैमली फोटो लगाएं। वहीं अगर वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो बेडरूम में पति-पत्नी की एक साथ वाली फोटो फ्रेम लगाएं।
सुख-समृद्धि के लिए इस दिशा में रखें फूलदान
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर पर सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों के महत्व के बारे में बताया गया है। वास्तु के अनुसार पीले रंग के फूलों को मिट्टी के फूलदान में रखना चाहिए। इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में रखना उचित होता है। इससे घर में पॉजिटिव वाइब्स आती हैं।
घर के मध्य भाग को रखें साफ
घर के मध्य भाग को हमेशा खाली और साफ रखना चाहिए। इस जगह पर अत्यधिक सामान रखने से घर में प्रवेश करने वाली सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है। इसलिए जरूरी है कि आने वाली अच्छी एनर्जी को हम बाधित न करें। अकसर लोग घर के बीच में डाइनिंग टेबल रखते हैं, जबकि वास्तु के अनुसार इसे थोड़ा साइड में रखना चाहिए।
इस दिशा में लगाएं मिरर
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एक मुख्य मिरर यानी दर्पण जरूर होना चाहिए। इसे आप घर के पूर्वी और उत्तरी दीवार पर लगाएं। इस दिशा की दीवार पर दर्पण लगाने से आय और धन में वृद्धि होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घर के मुख्य द्वार पर कभी भी कांच या कांच से बनी कोई वस्तु नहीं रखनी चाहिए।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
