अध्यात्म

Vastu Tips: अपने हैंडबैग और पर्स में ये चीजें रखना होता है शुभ, समृद्धि की चाबी छिपी है इसमें

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2022, 02:00 PM IST

Vastu Tip: जीवन में सुख समृद्धि लाने में वास्‍तु शास्‍त्र के नियमों का गहरा प्रभाव होता है। वास्‍तु शास्‍त्र में बताए गए नियमों से किए गए कार्य से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार कुछ चीजों को पर्स में रखने से घर-परिवार पर हमेशा मां की कृपा बनी रहती है।

Image

हैंडबैग और पर्स में इन चीजों को रखने से मां लक्ष्‍मी होती हैं प्रसन्‍न

KEY HIGHLIGHTS
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में रखें चीजें
  • पर्स में नहीं रखने चाहिए कटे फटे नोट
  • वास्तु के अनुसार पर्स में सोने या चांदी का एक सिक्का जरूर रखें

Vastu Tips: ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं। कई लोग पैसा भी खूब कमाते हैं, लेकिन इसके बावजूद इनकी बरकत नहीं होती। ऐसे लोग अक्‍सर शिकायत करते नजर आते हैं उनके पास पैसा टिकता ही नहीं। वहीं, ऐसे लोग भी होते हैं जो कम मेहनत में ही अधिक धन इकट्ठा कर लेते हैं। दरअसल, यह सब वास्तु शास्त्र के नियमों का कमाल है। वास्तु का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। वास्तु के अनुसार घर बनवाने पर सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहने से धन संपदा, वैभव मिलता है। इसी तरह से धन को रकने के लिए उपयोग किए जाने वाले हैंडबैग और पर्स पर भी वास्‍तु के कुछ नियम लागू होते हैं। अगर इनका सही से पालन किया जाए तो माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। आइये जानते हैं कि वास्तु के अनुसार पर्स में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं रखना चाहिए।

पर्स में रखे इन चीजों को

1. वास्तु के अनुसार पर्स में हमेशा सोने या चांदी का एक सिक्का जरूर रखें। इसे रखने से पहले मां लक्ष्मी के चरणों से स्पर्श करा लें। इससे धन की देवी न सिर्फ प्रसन्न होती हैं बल्कि व्यक्ति तरक्की की सीढियां चढ़ता जाता है।

2. वास्तु के नियम अनुसार लाल रंग के एक कागज पर अपनी मनोकामना लिखकर उसे रेशमी धागे से बांध ले। मां लक्ष्‍मी का स्‍मरण कर इसे अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में चावल रखने से अनचाहे खर्चों से राहत मिलती है। चावल को बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में धन-संपदा की बढ़ोत्‍तरी होती है।

4. वास्तु के अनुसार मां लक्ष्मी की बैठी हुई तस्वीर पर्स में रखने से बहुत लाभ मिलता है। इस उपाय से कभी भी पैसों की किल्लत नहीं होती और हमेशा मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहती है।

पर्स में भूलकर भी ना रखें ये चीजें

1. वास्तु के अनुसार पर्स में कभी भी भूलकर कटे-फटे नोट, ब्लेड और बेकार कागज न रखें। इससे मां लक्ष्मी नाराज होती है और घर-परिवार में धन का अभाव बना रहता है।

2. वास्तु शास्‍त्र के अनुसार पर्स में पुराने बिल, कर्ज और देनदारी से जुड़े कागज कभी न रखें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा नहीं हो पाती और व्‍यक्ति हमेशा कर्ज के जाल में फंसा रहता है।

3. वास्तु शास्‍त्र के अनुसार पर्स में कभी भी मरे हुए व्‍यक्ति की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए, चाहे वो कितना भी प्रिय क्‍यों न रहा हो। इससे मां लक्ष्‍मी नाराज रहती हैं।

अगर पर्स के इन नियमों का आप सही पालन करते हैं तो, आपके जीवन में कभी भी धन की समस्या नहीं होगी। और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article