अध्यात्म

22 January 2024 Ka Rashifal: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, धन-धान्य का लगेगा अंबार

22 January 2024 Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): 22 जनवरी के दिन मेष राशि के जातक को परिवार का साथ मिल सकता है। मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 22 January 2024

22 January 2024 Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। इस दिन मेष राशि के जातक को परिवार की सहायता मिल सकती है। रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के दिन मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में सफलता दे सकता है। वहीं सिंह राशि के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है। कन्या राशि के जातक को बैकिंग में लाभ मिल सकता है। मीन राशि के जातक को काम को लेकर थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल हिंदी में।

Ayodhya Ram Mandir Ramlala Pran Pratishtha Day Horoscope In Hindi

मेष

जॉब में संघर्ष के बाद सफल रहेंगे। आज गृह निर्माण में नवीन कार्यों को करने का दिवस है। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की सम्भावना है । व्यवसाय के मार्ग में बाधाएं हटेंगी। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। स्टूडेंट्स के लिए करियर महत्वपूर्ण है। जॉब में उन्नति है।

आज का उपाय -- जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -पीला व लाल ।

शुभ अंक--01 व 02

वृष

आज का दिन स्टूडेंट्स को करियर में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का है। आफिस में विवादों से बचें। समर्पण पूर्वक कार्य करें।आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। उड़द का दान हितकर है।

शुभ अंक --03 व 05

मिथुन

आज का दिन बिज़नेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर के प्रति समर्पित रहें। बहुत दिनों से रुका बिजनेस प्रोजेक्ट मिलेगा।आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ अंक --02 व 03।

शुभ रंग --हरा व बैगनी

कर्क

आज आप बिजनेस कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। अभी कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे । लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।

आज का उपाय ---हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --सफेद व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 02

सिंह

आप परिवार में संतान के किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।जाँब चेंज का प्रयास करें। इमोशन से बचें। हेल्थ बेहतर रहेगा।आज का उपाय --श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान करें।

शुभ अंक --01 व 09 ।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

कन्या

आईटी व बैंकिंग जॉब के जातकों की स्थिति बेहतर रहेगी।प्रोमोशन के चांसेज हैं। जॉब चेंज के भी अवसर हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा ।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।जाँब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।हेल्थ बेहतर होना चाहिए।

आज का उपाय --हनुमानबाहुक का पाठ व तिल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

शुभ अंक--03 व 08

तुला

शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र व बुध आईटी, वित्तीय व प्रबंधकीय जॉब में प्रगति का कारक ग्रह है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।आफिस में विवाद से परहेज करना होगा। लापरवाही जॉब के लिए हानिप्रद हो सकता है।

आज का उपाय --सूर्योपासना करें।पिता का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें।

शुभ रंग--नीला व हरा।

शुभ अंक ----04 व 07

वृश्चिक

बिजनेस में प्रसन्ता का वातावरण रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम है।

आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग--लाल व पीला।

शुभ अंक-03 व 09

धनु

चन्द्रमा आध्यात्मिक यात्रा व गुरु कृपा करवाते हैं। धार्मिक यात्रा समय को बेहतर करेंगे। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे।लव लाइफ को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे।हेल्थ बेहतर रहेगी । असत्य बोलने से बचें।

आज का उपाय --मन्दिर में ही शिव जी को जल व बेलपत्र सपर्पित करें।इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --लाल व हरा।

आज का शुभ अंक -01 व 02

मकर

जॉब में किसी नवीन वर्क को लेकर तनाव रहेगा। बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट के लिए अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें।आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।वाहन क्रय करने का विचार आएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।अपने प्रेमी को गोल्डन रिंग भेंट करें।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान से व्यावसायिक लाभ होता है।

शुभ रंग --सफेद व हरा।

शुभ अंक -04 व 06

कुम्भ

छात्रों को आशातीत सफलता मिलने की सम्भावना है।किसी भी बड़े बिजनेस कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें । फलों का दान करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -05 व 08

मीन

करियर में प्रगति है। अब सकारात्मक दिशा में अध्ययन करेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे, अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ कुछ घण्टे बाहर निकलें।लव लाइफ में माधुर्यता रहेगी। स्वास्थ्य सुख शानदार है।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।कम्बल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व सफेद।

शुभ अंक -01 व 02

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article