अध्यात्म

Panchang in Hindi: 21 मई को कौन सी तिथि है, कौन से रहेंगे करण और योग, जानें नक्षत्र और शुभ मुहूर्त की जानकारी

Panchang in Hindi: 21 मई को बुधवार है। इस दिन गणेश उपासना करें। बुधवार को दो नक्षत्र का योग बन रहा है। आगे जानें आज कौन सी तिथि है। साथ ही देखें करण और योग की जानकारी। इसके अलावा नोट करें पूरे दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Image

21 May 2025 Panchang in Hindi

Panchang in Hindi: आज परम पवित्र ज्येष्ठ माह की नवमी तिथि है। दिन बुधवार है व श्री गणेश जी के निमित्त व्रत है। ज्येष्ठ माह में दान करके पुण्य पाएं। ज्येष्ठ के महीने में नित्य हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए। आगे देखें 21 मई का पूरा पंचांग।

21 मई 2025 का पंचांग

  • संवत- विक्रम संवत 2082
  • माह- ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
  • तिथि- नवमी
  • पर्व- ज्येष्ठ नवमी व्रत
  • दिवस- बुधवार
  • सूर्योदय- 05:08 am
  • सूर्यास्त- 7:05pm
  • नक्षत्र- शतभिषा 07 pm तक, फिर पूर्वाभाद्रपद
  • चन्द्र राशि- कुम्भ, स्वामी-शनि
  • सूर्य राशि- वृष
  • करण- तैतिल 04:18 pm तक फिर गरज
  • योग- वैधृति

21 मई 2025 के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत - नहीं है।
  • विजय मुहूर्त- 02:22pm से 03:25pm तक
  • गोधुली मुहूर्त- 06:26pm से 07:24pm तक
  • ब्रह्म मुहूर्त- 4:07m से 05:09am तक
  • अमृत काल- 06:02am से 07:42am तक
  • निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:41से 12:22 तक रात
  • संध्या पूजन- 06:20pm से 07:08pm तक

दिशा शूल- उत्तर दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं। यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक

क्या करें- गर्मी में गुड़, जल या घड़ा व सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना-पानी दें। गाय को हरा चारा खिलाएं। बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें। भैरो उपासना से क्लेश समाप्त होता है। राहु के खराब प्रभाव को रोकने के लिए बुध का उपाय करें। बुध के बीज मंत्र का जप करे।

क्या न करें- किसी को अप्रिय वचन मत बोलें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article