20 October 2024 Panchang (20 अक्तूबर 2024 आज का पंचांग): आज के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन कृतिका नक्षत्र रहने वाला है। रविवार के दिन सूर्यास्त शाम के 6 बजकर 2 मिनट पर होगा। आज के दिन 7 बजकर 54 मिनट पर चंद्रोदय होगा। इस समय में चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाएगा। आज के दिन राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।
Karwa Chauth 2024 Puja Time: करवा चौथ 2024 पूजा टाइम
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:46 से 07:02 तक रहेगा। जबकि व्रत का समय 06:25 AM से 07:54 PM तक रहेगा।
20 October 2024 Panchang (20 अक्तूबर 2024 आज का पंचांग)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-कार्तिक ,कृष्ण पक्ष
तिथि- तृतीया,व्रत-करवा चौथ
दिन- रविवार
सूर्योदय-06:22am
सूर्यास्त-06:02pm
नक्षत्र- कृतिका
चन्द्र राशि -वृष,स्वामी-शुक्र
सूर्य राशि- तुला,स्वामी ग्रह-शुक्र
करण- वणिज
योग: व्यत्तिपात
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11;55 am से 12:30 pm तक2विजय मुहूर्त-02:20pm से 03:23 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:20pm से 07:25 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:05am तक
5अमृत काल-06:08am से 07;40am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:20तक रात
संध्या पूजन-06:24 pm से 07:08pm तक
दिशा शूल -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक
क्या करें-सुहागन महिलाएं आज करवाचौथ का पावन व्रत रहें। व्रत कथा का पाठ करें। भगवान शिव व चन्द्रमा के आशीर्वाद के लिए व्रत रहेंगे। फलाहार व्रत व चन्द्रमा की उपासना की जाती है। इस व्रत से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं तथा पति की उम्र लंबी होती है। मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु संकल्प करके यह महान व्रत करें।भक्ति जन्म जन्मांतर काम आती है। मन्दिर में शिवलिंग पर गंगा जल,मधु,शक्कर व तिल अर्पित करें। चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को अर्ध्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण करें।
क्या न करें-पति से कटु वचन मत बोलें।
