अध्यात्म

Aaj ka Panchang: मंगलवार को बन रहे हैं तीन व्रत के शुभ योग, देखें 20 मई का पंचांग, कब है राहु काल

20 May 2025 Ka Panchang: मंगलवार के दिन कालाष्टमी व्रत है। आज के दिन बड़ा मंगल, मासिक जन्माष्टमी और साउथ में मनाई जाने वाली हनुमान जयंती भी है। जानें आज के दिन का पूरा पंचांग। कब रहेगा राहुकाल और दिन का शुभ समय।

Image

Aaj ka panchang 20 May 2025

20 May 2025 Ka Panchang: ज्येष्ठ मास में आज बड़ा मंगल है। हनुमान पूजन फलदायी रहेगा। आज के दिन कालाष्टमी, मासिक जन्माष्टमी व्रत है और हनुमान जयंती तेलु्गु है। ज्येष्ठ माह मंगलवार को मन्दिर में भंडारा करवाएं। हनुमान चालीसा व हनुमान बाहुक का 07 बार पाठ करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ जरूर करें ।

20 मई 2025 का पंचांग

  • संवत- विक्रम संवत 2082
  • माह- ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
  • तिथि- सप्तमी 05:54 am तक फिर अष्टमी
  • पर्व- ज्येष्ठ अष्टमी व्रत, कालाष्टमी, मासिक जन्माष्टमी
  • दिवस- मंगलवार,सूर्योदय- 05:08 am,सूर्यास्त-7:05pm
  • नक्षत्र- धनिष्ठा 07:35 am शतभिषा
  • चन्द्र राशि- मकर,
  • स्वामी- शनि 07:34 am तक फिर कुम्भ,स्वामी-शनि
  • सूर्य राशि- वृष
  • करण- बव 05:48 am तक फिर बालव
  • योग- इंद्र

20 मई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत- 11:52 am से 12:44 pm तक
  • विजय मुहूर्त-02:22pm से 03:25pm तक
  • गोधुली मुहूर्त--06:26pm से 07:24pm तक
  • ब्रह्म मुहूर्त- 4:07m से 05:09am तक
  • अमृत काल- 06:02am से 07:42am तक
  • निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:41से 12:22तक रात
  • संध्या पूजन- 06:20pm से 07:08pm तक

दिशा शूल- उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें।दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-दोपहर 03 बजे से सायंकाल 04:30 बजे तक

क्या करें- आज परम पवित्र ज्येष्ठ माह की अष्टमी तिथि है। दिन मंगलवार व हनुमान जो के निमित्त व्रत है। हनुमान जी की उपासना करें। गर्मी में गुड़,जल सहित थर्मस या घड़ा व सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

क्या न करें- बड़े भाई का अपमान मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article