2 September 2024 Panchang In Hindi: पंचांग अनुसार आज भाद्रपद अमावस्या मनाई जा रही है। इस दिन सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग बन रहा है। सोमवती अमावस्या का मुहूर्त 2 सितंबर की सुबह 05:21 से शुरू होकर अगले दिन की सुबह 07:24 बजे तक रहेगा। इस दिन सुबह और शाम भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन अभिजित मुहूर्त 11:52am से 12:33 pm तक रहेगा। जैसा कि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण (Aaj Surya Grahan Hai Kya 2024) लगता है। तो क्या आज भी सूर्य ग्रहण लग रहा है (Surya Grahan Kab Lagega)। जानिए 2 सितंबर का पूरा पंचांग।
2 September 2024 Panchang In Hindi (आज का पंचांग)
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष
तिथि-अमावस्या
व्रत व पर्व- अमावस्या व्रत
दिवस-सोमवार
सूर्योदय-05:40am
सूर्यास्त-06:36pm
नक्षत्र- मघा
चन्द्र राशि --सिंह
सूर्य राशि-सिंह
करण- चतुष्पद
योग- शिव
2 सितंबर को सूर्य ग्रहण है क्या (2 September 2024 Ko Surya Grahan Hai Kya)
बता दें 2 सितंबर को सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को आश्विन अमावस्या के दिन लगेगा।
2 September 2024 Shubh Muhurat (2 सितंबर 2024 शुभ मुहूर्त)
अभिजीत-11:52am से 12:33 pm
विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:24 pm से 07:23 pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:04am तक
अमृत काल-06:07am से 07;53am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:43तक रात
संध्या पूजन-06:21 pm से 07:07pm तक
दिशा शूल --पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
2 September 2024 Rahukaal (2 सितंबर 2024 राहुकाल)
07:30 बजे से 09 बजे तक
क्या करें-क्या ना करें- आज सोमवती अमावस्या का महान व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना का पवित्र दिवस है। अमावस्या में शंकर जी की उपासना व व्रत का नियम पूर्वक करने से कई जन्म के पापों का नाश होता है। पितृ दोष का उपाय भी इस व्रत से कर सकते हैं। आज तिल व चावल का दान करें। आचरण शुद्ध हो।पितृ दोष शमन के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध अनुष्ठान कराएं। पूर्व जन्म के पापों के शमन के लिए बंगलामुखी अनुष्ठान का बहुत महत्व है। आज किसी बुजुर्ग व्यक्ति का अपमान मत करें।
