अध्यात्म

Somvati Amavasya Daan List: सोमवती अमावस्या पर इन चीजों का जरूर करें दान, जीवन के कई समस्याओं से मिल जाएगा छुटकारा

Somvati Amavasya 2024 Daan List In Hindi: सोमवती अमावस्या बेहद खास मानी जाती है। कहते हैं इस दिन दान करने से पितृ दोष से लेकर गृह दोषों तक से छुटकारा मिल जाता है। चलिए जानते हैं सोमवती अमावस्या पर क्या दान करना चाहिए।

Image

Somvati Amavasya Daan List

Somvati Amavasya 2024 Daan List In Hindi: वैसे तो अमावस्या हर महीने में पड़ती है लेकिन सबसे ज्यादा महत्व सोमवती अमावस्या का माना जाता है। बता दें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को ही सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा बेहद शुभ फलदायी मानी जाती है। इस अमावस्या पर स्नान, दान और तपर्ण करने का विशेष महत्व माना जाता है। कालसर्प दोष, पितृ दोष और ग्रह दोषों से मुक्ति पाने के लिए भी ये अमावस्या खास होती है। चलिए जानते हैं सोमवती अमावस्या के दिन किन चीजों का दान शुभ माना गया है।

Somvati Amavasya Daan List In Hindi (सोमवती अमावस्या पर क्या दान करें)

वस्त्र दान- सोमवती अमावस्या के दिन वस्त्रों का दान करने से देवताओं की असीम कृपा प्राप्त होती है।

अन्न का दान- सोमवती अमावस्या पर अन्न का दान करने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं। कहते हैं इस दिन अन्न का दान करने से पितरों की आत्मा तृप्त हो जाती है। इस दिन जो भी खाना बनाएं उसमें से कुछ हिस्सा गाय, कौआ और कुत्ते भी खिलाएं।

सफेद चीजों का दान- सोमवती अमावस्या के दिन सफेद चीजों का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन आप चांदी, सफेद कपड़े, खीर, दही, मिश्री, चावल, मोटी आदि चीजों का दान कर सकते हैं।

गोदान- सोमवती अमावस्या पर गोदान का भी विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इससे पितरों की आत्मा को मुक्ति मिलती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article