अध्यात्म

2 August Panchang 2024: सावन शिवरात्रि के दिन क्या होगा पूजा का मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां जानें पूरा पंचांग

2 August Panchang 2024: आज के दिन सावन मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि की शुरुआत हो जाएगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang 2024

2 August Panchang 2024 (आज का पंचांग 2 अगस्त 2024):आज के दिन सावन महीने की शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस दिन सुबह के 11 बजकर 4 मिनट तक आद्रा नक्षत्र रहने वाला है। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। आज के दिन निशिता काल मुहूर्त रात्रि 11:55से 12:43 तक रात रहने वाला है। इस मुहूर्त में शिवरात्रि के चौथे प्रहर की पूजा की जाती है। आइए जानें अब आज का पूरा पंचांग।

2 August Panchang 2024 (आज का पंचांग 2 अगस्त 2024)

संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-श्रावण ,कृष्ण पक्ष

तिथि-त्रयोदशी 03:25pm तक फिर चतुर्दशी

व्रत- श्रावण शिवरात्रि व्रत

दिवस-शुक्रवार

सूर्योदय-05:34am

सूर्यास्त-07:16pm

नक्षत्र- आद्रा 11:04 am तक तत्पश्चात पुनर्वसु

चन्द्र राशि- मिथुन,स्वामीग्रह-बुध

सूर्य राशि- कर्क ,स्वामी -चन्द्रमा

करण-वणिज03:37 pm तक फिर विष्टि

योग: हर्षण11:44am तक फिर वज्र

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:57am से 12:47 pm

2विजय मुहूर्त-02:26pm से 03:27 pm तक

3गोधुली मुहूर्त-06:35 pm से 07:24 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:09am से 07;55am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:55से 12:43तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:24pm तक

दिशा शूल -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल--प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

क्या करें-श्रावण त्रयोदशी काव्रत करें।घी से शिव लिंग का रुद्राभिषेक करें। घर मे नर्मदेश्वर या पारद शिवलिंग रखें व उनकी उपासना करें। श्रावण माह में भगवान शिव व माता दुर्गा जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा आज बहुत पवित्र तिथि है। श्रावण बहुत पावन माह है। दिन भर व्रत रहें। भगवान शिव जी की उपासना करें।शिवलिंग की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें।फलों का दान करे। शिव मंदिर परिसर में बरगद, पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। आज रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। आज रुद्राभिषेक करने से धन,सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। श्रावण माह में मास परायण करें।मतलब एक माह में सम्पूर्ण श्री रामचरितमानस का पाठ पूर्ण कर तत्पश्चात हवन करें। चने की दाल के दान का बहुत महत्व है। सावन में पार्थिव पूजन का बहुत महत्व है। आज पार्थिव शिवलिंग का निर्माण व पूजन अवश्य करें।

क्या न करें-किसी के साथ अन्याय मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article