19 July 2024 Panchang In Hindi: 19 जुलाई का दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस दिन शुभ रवि योग रहेगा। पंचांग अनुसार रवि योग की शुरुआत सुबह 5 बजकर 35 मिनट से होगी और समाप्ति रात 11 बजकर 21 मिनट पर होगी। इसके अलावा इस दिन जया पार्वती व्रत भी रहेगा। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। यहां आप जानेंगे आज के सभी शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अभिजित मुहूर्त।
19 July 2024 Panchang In Hindi
संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-आषाढ़ ,शुक्ल पक्ष
तिथि- त्रयोदशी 07:43pm तक फिर चतुर्दशी।
व्रत- प्रदोष व्रत,वैभव लक्ष्मी व्रत
दिवस-शुक्रवार
सूर्योदय-05:24am सूर्यास्त-07:19pm
नक्षत्र-मूल
चन्द्र राशि- धनु
सूर्य राशि- कर्क
करण- कौलव 09 am तक फिर तैतिल
योग: इंद्र
19 July Shubh Muhurat
1. अभिजीत-11:55am से 12:49 pm
2. विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:24 pm तक
3. गोधुली मुहूर्त--06:31 pm से 07:27 pm तक
4. ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक
5. अमृत काल-06:08am से 07;57am तक
6. निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:53 से 12:41 तक रात
7. संध्या पूजन-06:30 pm से 07:28pm तक
दिशा शूल- पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल -प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
क्या करें-क्या ना करें- भगवान शिव के निमित्त प्रदोष व्रत रहें। रुद्राभिषेक करें। भगवान शिव जी की उपासना करें। श्री रामचरितमानस का पाठ अवश्य करें।आर्थिक उन्नती के लिए सप्त अन्न व फल का दान करे।शिव मंदिर परिसर में पीपल सहित पांच पेड़ लगाएं। किसी व्यक्ति में दोष निकालकर उसका उपहास मत करें।
