16 Shringar List For Teej; सावन में हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है जो इस बार 7 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन हर सुहागिन महिला को शिव-पार्वती की पूजा 16 श्रृंगार करके करनी चाहिए। साथ ही माता पार्वती को भी सुहाग का सामान चढ़ाना चाहिए। चलिए जान लेते हैं तीज सोलह श्रृंगार की लिस्ट।
सोलह श्रृंगार की लिस्ट | 16 shringar List For Teej
- नया वस्त्र
- मांग सजाने के लिए मांग टीका
- महावर या आलता
- सिंदूर
- बिंदी
- काजल
- नथ
- कान के झुमके व बाली
- गले का हार
- बाजू पर पहनने के लिए बाजूबंद
- मेहंदी
- चूड़ियां
- अंगूठी
- कमरबंद
- पायल और बिछ़ुए
- इत्र
तीज पर ऐसे करें 16 श्रृंगार (Teej Per Kaise Kare Shringar)
हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को अच्छे से तैयार होना चाहिए। सबसे पहले तो इस दिन पहनने के लिए एक नया जोड़ा खरीदें। अगर आपकी पहली तीज है तो शादी में पहना गया लहंगा या साड़ी तीज में पहन सकती हैं। इसके बाद पैरों में महावर और हाथों में मेहंदी जरूर रचाएं। अपने आभूषण पहनें। फुल मेकअप करें। बालों में गजरा या फूल जरूर लगाएं। इससे आपकी खूबसूरती में और भी ज्यादा निखार आ जाएगा। अंत में इत्र लगाए। इस तरह से हरियाली तीज पर जरूर तैयार हों। इससे माता पार्वती और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
