अध्यात्म

Hartalika Teej 2025 16 Shringar List: हरतालिका तीज व्रत के 16 श्रृंगार का है खास महत्व, यहां देखें सोलह श्रृंगार लिस्ट

16 Shringar List For Hartalika Teej 2025 (हरतालिका तीज सोलह श्रृंगार लिस्ट): हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाओं के सोलह श्रृंगार का खास महत्व होता है। यह श्रृंगार देवी पार्वती के रूप में स्त्रियों द्वारा धारण किया जाता है, जो सौंदर्य, सौभाग्य और समर्पण का प्रतीक होता है। सोलह श्रृंगार स्त्री के सम्पूर्ण रूप को सजाने का एक पवित्र और पारंपरिक तरीका है।

Image

16 श्रृंगार लिस्ट (pic credit: canva)

16 Shringar List For Hartalika Teej 2025 (हरतालिका तीज सोलह श्रृंगार लिस्ट): हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये खास दिन आज है। माता पार्वती ने इसी दिन भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर व्रत किया था। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। इसलिए यह व्रत अखंड सौभाग्य, सुखमय वैवाहिक जीवन, और पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। हरतालिका तीज के दिन पूजा के साथ सोलह श्रृंगार का भी विशेष महत्व है। यहां से आप 16 श्रृंगार की पूरी लिस्ट देख सकते हैं और साथ ही इसके महत्व के बारे में जान सकते हैं।

सोलह श्रृंगार लिस्ट (16 shringar List For Teej)

  1. बिंदी
  2. सिंदूर
  3. पायल और बिछिया
  4. लिपस्टिक
  5. मांग टीका
  6. काजल
  7. गजरा
  8. नथ
  9. झुमका
  10. कान बाली
  11. मंगलसूत्र
  12. चूड़ियां
  13. मेहंदी
  14. कमरबंद
  15. आलता
  16. नेल पॉलिस

हरतालिका तीज सोलह श्रृंगार महत्व (Hartalika Teej 16 Shringar Significance)

सोलह श्रृंगार एक तरह से उस प्रेम, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है जो स्त्री अपने पति के लिए रखती है। सोलह श्रृंगार उस नारी शक्ति का प्रतीक है जो देवी पार्वती के रूप में अपने प्रेम और समर्पण से शिव को भी प्रसन्न कर देती है।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article