Anant Ambani Shadi Muhurat: पंचांग अनुसार 12 जुलाई को यानी आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से लग गई है। तो वहीं शाम 4 बजकर 9 मिनट से हस्त नक्षत्र लग गया है। इसके अलावा आज रवि योग भी है। ज्योतिष की मानें तो हस्त नक्षत्र और सप्तमी तिथि पर रवि योग का शुभ संयोग इस दिन को बेहद खास बना रहा है। ऐसे में इस दिन विवाह करने से वर-वधु के जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। चलिए जानते हैं 12 जुलाई का पंचांग, इस दिन बनने वाले शुभ मुहूर्त और शुभ योग।
Anant Ambani Shadi Muhurat
12 जुलाई को आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 12:34 से लग चुकी है और हस्त नक्षत्र शाम 04:09 से लग गया है। अनंत-राधिका की शादी शुभ सप्तमी तिथि और हस्त नक्षत्र में ही होगी। इसके अलावा इस दिन शिव योग और करण तैतिल है। चंद्र देव बुध की राशि कन्या में विराजमान रहेंगे। तो विवाह के कारक ग्रह शुक्र देव बुध के साथ कर्क राशि में स्थित रहेंगे। ज्योतिष अनुसार ये एक शुभ संयोग है। इसके अलावा गुरु शुक्र की राशि वृष में मौजूद रहेंगे। ज्योतिष की मानें तो इस दिन विवाह का बहुत शुभ संयोग बनेगा। ऐसे में अनंत और राधिका दोनों का दाम्पत्य जीवन बहुत ही सुखद और सुंदर रहेगा।

Anant Radhika Marriage
राधिका-अनंत की शादी का शुभ मुहूर्त (Anant Radhika Wedding Muhurat)
पंचांग अनुसार 12 जुलाई 2024 को विवाह मुहूर्त सुबह 05 बजकर 15 मिनट से शुरू हो रहा है जिसकी समाप्ति अगले दिन यानि 13 जुलाई 2024 की सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर होगी। इस दिन पूरे दिन विवाह मुहूर्त रहने वाला है।
रवि योग कब से कब तक रहेगा
12 जुलाई को रवि योग सुबह 5 बजकर 32 मिनट से शाम 4 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।
