TV NewsRoom Stories

पंजाब में एक बार फिर बीजेपी अकाली गठबंधन की अटकलें तेज,राज्यपाल के कार्यक्रम में एक साथ पहुंचे दोनों दलों के नेता

​​राज्यपाल चार दिन की पदयात्रा के लिए सरहदी जिलों का दौरा कर रहे हैं, आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन था लेकिन इस दौरान अकाली और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने इसे चर्चा का विषय बना दिया। क्योंकि पंजाब में लगातार एक बार फिर अकाली और बीजेपी के गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Image

पंजाब में एक बार फिर बीजेपी अकाली गठबंधन की अटकलें तेज,राज्यपाल के कार्यक्रम में एक साथ पहुंचे दोनों दलों के नेता

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया इन दिनों पंजाब के सरहदी जिलों में नशे के खिलाफ पदयात्रा निकाल रहे हैं लेकिन राज्यपाल की पदयात्रा से पंजाब का सियासी माहौल गर्मा गया है। फिरोजपुर में आज राज्यपाल की पदयात्रा के दौरान अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा शामिल हुए। इस दौरान ब्यास डेरा के प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लों भी मौजूद रहे लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा से दूरी बनाकर रखी। इस पदयात्रा पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने तंज कसते हुए कहा कि यह नशे के खिलाफ यात्रा है या समझौता एक्सप्रेस है? जो बीजेपी अकाली दल के गठबंधन के लिए माहौल बना रही है।

सरहदी जिलों का दौरा कर रहे राज्यपाल

राज्यपाल चार दिन की पदयात्रा के लिए सरहदी जिलों का दौरा कर रहे हैं, आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन था लेकिन इस दौरान अकाली और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने इसे चर्चा का विषय बना दिया। क्योंकि पंजाब में लगातार एक बार फिर अकाली और बीजेपी के गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही हैं ऐसे में दोनों दलों के बड़े नेताओं के एक साथ एक कार्यक्रम में आने से ये अटकलें और तेज हो गई हैं।

बंद कमरे में 22 मिनट की एक मीटिंग भी हुई

इस मौके फिरोजपुर के सरकारी स्कूल में बंद कमरे में 22 मिनट की एक मीटिंग भी हुई। इस मीटिंग में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों , गवर्नर पंजाब गुलाब चंद कटारियाँ , भाजपा कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी रहे शामिल। पंजाब की सत्ताधारी सरकार आप पार्टी के नेताओं ने और कांग्रेस नेताओं ने इस यात्रा से दूरी बनाए रखी।पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया द्वारा सभी बच्चों और लोगों को नशे के विरुद्ध और नशे के खात्मे के लिए एक शपथ भी दिलाई गई ।

'गैंगस्टरों को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा'

पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि जब से यह यात्रा शुरू की गई है तब से नशे की रोकथाम हुई है सरहदी इलाकों में लोगों द्वारा इस महीने के साथ जुड़ने के कारण नशे के रोकथाम को काफी बल मिला है उन्होंने कहा कि इस मुहिम में हर वर्ग के लोगों को जुड़ना चाहिए तभी यह यात्रा यह लाएगी और पंजाब नशा मुक्त होगा। वहीं नशे के विरुद्ध यात्रा में पहुंचे सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जो काम नशे के विरुद्ध पंजाब की सरकार को करना चाहिए। वह काम पंजाब के गवर्नर कर रहे हैं और इस नशे के खात्मे के लिए हम उनके साथ हैं उन्होंने कहा कि गवर्नर पंजाब गुलाबचंद कटारिया द्वारा इस माह में हर वर्ग को जोड़ने की अपील की गई थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल की सरकार बनने के बाद गैंगस्टरों को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। नशे को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा और जो स्थिति आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की बना दी है उस पर सबसे पहले काम करके गैंगस्टर वर गुंडागर्दी को बंद कर दिया जाएगा।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 20... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!