जॉब्स

Sarkari Naukri 2024: मेडिकल फील्ड में बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 56000 से ज्यादा, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

VMMC SJH Recruitment 2024: वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) की तरफ से जूनियर रजिडेंट के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर रेजिडेंट के कुल 204 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- vmmc-sjh.nic.in पर जाना होगा।

Image

जूनियर रेजिडेंट के पद पर वैकेंसी

Photo : iStock

VMMC SJH Recruitment 2024: मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) की तरफ से जूनियर रजिडेंट के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर रेजिडेंट के कुल 204 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- vmmc-sjh.nic.in पर जाना होगा।

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 मई 2024 तक का समय दिया गया है। कैंडिडेट्स नीचे बताए आसान स्टेप्स से इसमें अप्लाई कर सकते हैं।

VMMC SJH Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- vmmc-sjh.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब VMMC SJH Recruitment 2024 Junior Resident Post के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Junior Resident के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से MBBS की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, Delhi Medical Council में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। इसमें आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स वैकेंसी की डिटेल्स वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 41 पदों पर, EWS में कुल 32 पदों पर, OBC में कुल 48 पदों पर, SC में 52 और एसटी में 31 पदों पर भर्तियां होंगी।

सेलेक्शन प्रोसेस

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 56000 रुपये से ज्यादा होगी। साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article