Uttarakhand Public Service Commission exam calendar 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आगामी परीक्षाओं को लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 2026 के शुरुआती 7 महीनों में होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम तय किया है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह कैलेंडर काफी उपयोगी होता है क्योंकि इससे अभ्यर्थियों को पता चलता है कि कौन सी भर्ती कब आएगी। परीक्षा कैलेंडर में जनवरी 2026 से लेकर जुलाई 2026 तक की परीक्षाओं के प्रस्तावित कार्यक्रम बताए गए हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने कैलेंडर जारी करते हुए विभिन्न विभागों के अंतर्गत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कैलेंडर जारी किया है।कैलेंडर में कुल 12 परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीख बताई गई है।
उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2023 की डेट जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कैलेंडर में उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2023 की डेट जारी की गई है। यह परीक्षा 19 से 22 जनवरी 2026 के दौरान प्रस्तावित की गई है। 25 जनवरी को माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित है। वहीं, 31 जनवरी को महाधिवक्ता कार्यालय में समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर मुख्य परीक्षा होनी है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर
लोक सेवा आयोग में अपर निजी सचिव पद की परीक्षा
8 फरवरी को माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानाचार्य के पद के लिए लिखित परीक्षा, मार्च महीने में भी 14 तारीख को सचिवालय और लोक सेवा आयोग में अपर निजी सचिव पद के लिए परीक्षा, 22 मार्च को महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत अधीक्षक परीक्षा 2025 प्रस्तावित की गई है।
अप्रैल में कौन सी परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता राज्य के इंटर कॉलेज परीक्षा 5 अप्रैल को, 12 अप्रैल कोडेरी विकास विभाग के अंतर्गत सहायक निदेशक के पद के लिए परीक्षा रखी गई है। वहीं 26 अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 प्रस्तावित है।
मई, जून और जुलाई महीने में कौन सी परीक्षाएं
उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 (PCS) की परीक्षा 17 मई को होगी। इसके बाद 14 जून को माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ही प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 की तीसरी परीक्षा वहीं, 5 जुलाई को कार्मिक विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 होगी।
