UPSSSC Junior Analyst Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर एनालिस्ट (फूड) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई निर्धारित की गई है।
UPSSSC Junior Analyst Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर एनालिस्ट के कुल 417 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के लिए 168 पद, ईडब्ल्यूएस के 41 पद, ओबीसी के 114 पद, एससी के 87 पद और एसटी के 7 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपये से 112400 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा।
UPSSSC Junior Analyst Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
जूनियर एनालिस्ट पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी यूपी पीईटी परीक्षा पास होना चाहिए।
How to Apply for UPSSSC Junior Analyst Recruitment 2024
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in पर जाएं।
- फिर जूनियर एनालिस्ट के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रकिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UPSSSC Junior Analyst Exam 2024: ऐसे होगा चयन
यूपी में जूनियर एनालिस्ट पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा परीक्षा की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
