जॉब्स

UPSC 2025 Recruitment: यूपीएससी ने 1000 से ज्यादा खाली पदों पर निकाली भर्ती, 1 लाख से भी ज्यादा सैलरी, पढ़ें डीटेल्स

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कई सारी रिक्तियों के बारे में जानकारी दी है। इसमें आईएएस, आईएफएस और आईआरएस समेत रिसर्च असिस्टेंट और असिस्टेंट टाउन प्लानर तक के पदों में भर्तियां होनी हैं। पढ़िये इन भर्तियों से जुड़ी सभी जानकारी...

Image

UPSC Recruitment 2025 (iStock)

UPSC Vacancy 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आधिकारिक तौर पर सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए खाली वेकेंसियों का ऐलान कर दिया है। इसमें आईएएस, आईएफएस और आईआरएस समेत भारत की प्रमुख ग्रुप ए और ग्रुप बी सेवाओं के लिए 1087 रिक्तियों की जानकारी दी गई है। आयोग ने रिसर्च असिस्टेंट (Research Assistent) और असिस्टेंट टाउन प्लानर (Assistent Town Planner) पदों के लिए भी भर्तियां निकाली हैं। इन भर्तियों के लिए 3 नवंबर 2025 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर इन भर्तियों से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल रिक्तियों की संख्या 1,087 है, जिनमें बेंचमार्क दिव्यांगजनों (PwBD) के लिए आरक्षित 42 सीटें शामिल हैं।

खाली सीटों का आंकड़ा कुछ इस प्रकार से है...

अनारक्षित (UR): 446

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 306

अनुसूचित जाति (SC): 158

अनुसूचित जनजाति (ST): 73

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 104

PwBD (सभी श्रेणियों में): 42

ये आंकड़ा पिछले वर्ष के आंकड़ों की तुलना में बहुत ज्यादा नहीं बढ़ा है। हालांकि कोरोना काल के बाद से वेकेंसियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

रिसर्च असिस्टेंट (इंजीनियर) और असिस्टेंट टाउन प्लानर की भर्ती

इसके इतर आयोग ने रिसर्च असिस्टेंट (इंजीनियर) और असिस्टेंट टाउन प्लानर पदों पर भी भर्ती निकाली है। रिसर्च असिस्टेंट के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या फिर संस्थान से बी.टेक डिग्री या फिर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है। या फिर इस वेकेंसी के लिए एएमआईई की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार भी पात्र हैं।

असिस्टेंट टाउन प्लानर की बात करें तो इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से टाउन प्लानिंग में डिग्री या फिर स्नातकोत्तर डिप्लोमा या फिर Institute of Planners, Amrican Institute of Town Planners या फिर Institute of Town Planners (London) के सदस्य भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कितनी होगी सैलरी?

असिस्टेंट टाउन प्लैनर की बात करें तो इस भर्ती में पास हुए उम्मीदवारों को लेवल-10 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इसमें शुरुआती सैलरी 15,600 से लेकर 39,100 रुपये हर महीने सैलरी दी जाएगी। रिसर्च असिस्टेंट की बात करें तो पास हुए उम्मीदवारो को लेवल 7 के अनुसार सैलरी मिलेगी। इसमें 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रति माह सैलरी होगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article